मौत के बाद सीबीआई ने किया था सील
प्रयागराज। श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी में आज सीबीआई की टीम ने महंत नरेंद्र गिरि के उस कमरे को खोला गया है, जिसे सीबीआई की ओर से सील किया गया था। सीबीआइ की टीम साक्ष्य संकलन के दौरान मौजूद रहे चीजों का मिलान पूर्व में बनाई सूची से कर गया। सबूतों से किसी तरह की छेड़छाड़ किए जाने की भी तस्दीक कर रही है। बताया गया है कि सीबीआइ के एडिशनल एसपी और इंस्पेक्टर यहां पहुंचे और फिर सूची के आधार पर सामानों का मिलान कराया जा रहा है। सीबीआइ के साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। इसके अलावा बैंक के अधिकारी और रजिस्ट्रार भी हैं। कहा जा रहा है कि कमरे में काफी रकम रखी है। ज्ञात हो कि महंत नरेंद्र गिरि के आत्महत्या की जांच के दौरान सीबीआइ ने मठ के परिसर में बने ऊपर वाले कमरे को सील किया था। यहीं पर नरेंद्र गिरि विश्राम करते थे। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने बाजूबंद, माला सहित कई चीज को उतार कर रखा था। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु पिछले साल 20 सितंबर को हुई थी। अल्लापुर स्थित मठ के अथिति कक्ष में उनका शरीर पंखे में बंधी रस्सी के फंदे से लटका मिला था। उनकी मौत को सुसाइड करार देते हुए आनंद गिरि समेत तीन लोगों के खिलाफ केस लिखाया गया था। तीनों अभी तक जेल में बंद हैं। महंत का सुसाइड नोट भी मिला था। सीबीआइ ने जांच के बाद तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































