तथाकथित नेता ने कहा सभी शिक्षक गए जेल,10 दिन की छुट्टी
अधेड़ की कारगुजारियों से सरकार की मंशा में फिर रहा पानी
कौशाम्बी। विकासखंड सरसँवा के कम्पोजिट विद्यालय दलेलागंज में एक तथाकथित नेता की कारास्तानियां थमने का नाम नहीं ले रही है।तीसरे दिन भी दलेलागंज गांव के तथाकथित नेता अधेड़ ने गांव के बच्चों को विद्यालय आने से पूरी तरह रोकने का प्रयास किया। उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने संबंधित थाना पुलिस को देते हुए अपने उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है । ज्ञात हो कि विकासखंड सरसँवा के कम्पोजिट विद्यालय दलेलागंज में एक तथाकथित नेता कारनामो से विद्यालय में शिक्षण कार्य पूरी तरह बाधित हो रहा है। तथाकथित नेता का आतंक इस कदर फैल रहा है कि विद्यालय में महिला शिक्षक आने में पूरी तरह भय वा दहशत महसूस कर रही है ।विगत 2 वर्षों से प्रधानाध्यापक से सुविधा शुल्क की मांग को लेकर तथाकथित नेता की गतिविधियां किसी भी सूरत में रुकने का नाम नहीं ले रही है। तथाकथित नेता द्वारा जिस कदर बेसिक शिक्षा विभाग ,मुख्यमंत्री पोर्टल सहित आईजीआरएस में विद्यालय के विरोध में फर्जी व मनगढ़ंत शिकायतें की जा रही हैं उससे पूरा विद्यालय परिवार आहत वा दहशत में है । विगत दिनों उक्त तथाकथित नेता द्वारा विद्यालय पहुंचकर जिस प्रकार महिला शिक्षकों वा छात्राओं का वीडियो बनाने का काम किया गया व विरोध करने पर प्रधानाध्यापक को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग सहित नौकरी से हटा देने की धमकी दी गई इससे विद्यालय में भय का माहौल व्याप्त है। प्रधानाध्यापक द्वारा उक्त आशय की जानकारी लिखित रूप से स्थानीय थाना महेवाघाट में कर दी गई है।वहीं तथाकथित अधेड़ तथाकथित नेता के कारनामों से आहत एक महिला शिक्षक ने भी महेवा पुलिस को लिखित शिकायत कर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर अभी तक किसी प्रकार की नेता पर कार्रवाई ना होने से तथाकथित नेता के हौसले बुलंद होते देखे जा रहे हैं। नतीजन तथाकथित नेता द्वारा विगत 3 दिनों से विद्यालय में बच्चों को आने से रोका जा रहा है। बुधवार को भी उक्त तथाकथित नेता गांव में बच्चों के घर जा जाकर यह कहकर बच्चों को रोक दिया कि विद्यालय के समस्त शिक्षक जेल चले गए हैं और विद्यालय में 10 दिन की छुट्टी कर दी गई है। वही नेता की दहशत से कुछ बच्चे स्कूल के पीछे के रास्ते वा खेतों से लुक छुप के विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों के सामने नेता के कारनामों की पोल खोल कर रख दी। तथाकथित नेता के कारनामों से विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूदा समय भय के माहौल में कार्य करते देखे जा रहे हैं। वहीं सूत्रों की माने उक्त तथाकथित नेता द्वारा आये दिन गांव की जनता को भी परेशान किया जाता है और विद्यालय सहित गांव को परेशान करने पर उसके द्वारा किसी राजनीतिक वा अन्य माध्यम से लखनऊ से भी दूरभाष के जरिए संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों पर दबाव बना दिया जाता है।तथाकथित नेता के द्वारा जिस प्रकार विद्यालय आने से बच्चों को लगातार रोका जा रहा है उसके खुलेआम सरकार की यह मंशा की सब पढ़े और सब बढ़े को खुलेआम चुनौती दी जा रही है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































