Logo

देश में बढ़ी सबसे अधिक बेरोजगारी युवा परेशान: बृजेन्द्र मिश्र महंगाई से आम आदमी का जीवन दूभर

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्र ने कहा कि देश में पहली बार इतनी बेरोजगारी बढ़ी है। इससे युवा परेशान है। वही भीषण महंगाई के कारण आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। भाजपा सरकार में गरीबो का जीवन मुश्किल हो गया है। सरकार गरीबो को पूरी तरह मिटा देना चाह रही है। श्री मिश्र ने यह बाते आज नगर में बाबागंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात चीत के दौरान कही। श्री मिश्र ने बताया कि पार्टी द्वारा चला गया संगठन सृजन अभियान जनपद प्रतापगढ़ में सफलता पूर्वक सम्पन्न हो चुका है। इस अभियान के तहत जनपद की सभी न्याय पंचायतो में बैठक कर न्याय पंचायत अध्यक्ष और प्रभारी सचिव का चयन बैठक में मौजूद जन समुदाय के बीच सर्वसम्मति से किया गया है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रूप से सम्पन्न की गई है। इसके लिए जनपद में प्रभारी के रूप में उ.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे गये सुलतानपुर जनपद के फिरोज अहमद खान की देखरेख में अभियान को सम्पन्न किया गया। सम्पूर्ण अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों व ब्लाक अध्यक्षो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के नेतृत्व पूरे प्रदेश में संगठन को खड़ा करने हेतु संकल्प बद्ध है। इस दिशा में प्रयास किये जा रहे है। जल्द ही जनपद की सभी ग्रामसभाओ में बैठक कर ग्राम सभा अध्यक्ष का चयन भी किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा तैयार है और जल्द ही उस पर अमल करते हुए बैठको के दौर शुरू हो रहे है। कांग्रेस संगठन में इतना बड़ा बदलाव काफी दिनो बाद नजर आ रहा है। पार्टी में इन बदलावो से परिणाम भी दिखाई देंगे। उन्होने बताया कि देश में पेट्रोल डीजल के दामो में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। दिन प्रतिदिन इनके दाम बढ़ रहे है। बाजार में जहां एक ओर सभी चीजो के दाम आसमान छू रहे है, वही महंगाई चरम पर है। दूसरी ओर नोटबंदी व जीएसटी की वजह से लोग मुश्किलो का सामना कर रहे है। आंकड़ा कहता है कि पिछले 45 सालो में बेरोजगारी की दर देश में सबसे अधिक है। श्री मिश्र ने कहा कि कोविड के नाम पर सरकार ट्रेने का नियमित संचालन नहीं कर रही है। जबकि अन्य सभी तरह की गतिविधियां देश में की जा रही है। राज्यो में चुनाव हो रहे है। श्री मिश्र ने कहा कि देश में किसान आंदोलन हो रहे है, जो आप सबके सामने है। तीन महीने से अधिक हो गये, दिल्ली के बार्ड पर किसान धरने पर है। किसान कानून में जिन तीन बिन्दुओ पर किसान की आपत्ति है, सरकार उनकी बातो को सुनना नही चाहती और अपनी जिद पर अड़ी है। किसानों के आंदोलन को तोड़ने का सरकार कई बार प्रयास कर चुकी है। इस दौरान रोहित शुक्ला, डा. वीके सिंह, यमुना प्रसाद पांडेय, संतोष तिवारी, वेदान्त तिवारी, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.