लोकमित्र ब्यूरों
फूलपुर (प्रयागराज)। विकास खंड फूलपुर के सेहुआडीह गांव में प्रदेश सरकार के निर्देश पर कान्हा गौशाला बनाने की कवायद में स्थानीय प्रशासन जुट गया है। शनिवार को सेकंड सटरडे की छुट्टी होने के बावजूद भी खंड विकास अधिकारी फूलपुर उक्त गांव में जेई और राजस्व टीम को लेकर कान्हा गौशाला बनाने के लिए जमीन की पैमाइस कराने में कई घंटो तक मशक्कत करते रहे। खंड विकास अधिकारी फूलपुर हनुमान प्रसाद वर्मा ने बताया की इस गांव में कान्हा गौशाला बनाने के लिए प्रयाप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध है। चारागाह की भूमि की पैमाइस करके कान्हा गौशाला बनाने के लिए भूमि को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया की फूलपुर विकास खंड के सबसे बड़ा गौशाला बनाया जायेगा। इस गौशाला में सभी प्रकार की सुविधाओं से परिपूर्ण कराने की तैयारी है। जिसमे सरकारी मशीनरी के साथ साथ ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों के सहयोग की जरूरत है। मौके पर ग्राम प्रधान दिलीप यादव प्रधान संघ अध्यक्ष फूलपुर, जेई सच्चिदानंद सहित सर्किल के राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की टीम मौजूद रही।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें