V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कार्यकर्ताओं को योग्यता और क्षमता के अनुसार दायित्व देकर सम्मानित करती है भाजपा-लक्ष्मण आचार्य

लोकमित्र ब्यूरो
सहसों ( प्रयागराज)। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ता ही घर घर जन जन तक जाकर संगठन की नीति रीति बतलाता है, संगठन मे बिना किसी दायित्व के भी संगठन के प्रति निष्ठा भाव रखकर मतदाताओं से हर मुद्दों पर बहस करता है। भाजपा के हर मुद्दे को प्रबलता से रखता है और बातों के प्रतिद्वदिता का सामना करता है। भाजपा ही अपने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य कार्यकर्ता की उपाधि देती है, उपाधि ही नहीं कार्यकर्ता को योग्यता व क्षमता के आधार पर पद से सुशोभित भी करती है। यह कार्य केवल भाजपा ही करती है। भाजपा मे न जातिवाद, न वंशवाद, न परिवारवाद और न ही अगड़ावाद और न ही पिछड़ावाद है। यहां तो केवल कार्यकर्ता का योग्यता क्षमता के आधार पर दायित्व समय समय देकर सम्मानित किया जाता है। यह बातें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी लक्षमण आचार्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होने आगे कहा कि आगामी 17 सितम्बर 2022 को भारत के यस्शवी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रुप मे संगठन द्वारा मनाने का निर्णय लिया गया है। 17सितंबर रक्तदान, 18 सितम्बर चिकित्सा शिविर, 19 सितम्बर मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी, 20 सितम्बर स्वच्छता अभियान, 21 सितंबर सभी अमृत सरोवर पर स्वच्छता अभियान, 22 सितंबर जल संरक्षण अभियान, 23 ओकल फार लोकल अभियान, 24 दिब्यागों को उपकरण वितरण, 25 दीन दयाल जयन्ती और मन की बात, 26 सितंबर एक भारत श्रेष्ठ भारत, 27 सितंबर लाभार्थी सम्पर्क अभियान, 28 सितम्बर प्रबुद्ध जन समम्मेलन, 29 सितंबर टीकाकरण, 30सितंबर क्षय रोग निवारण कार्यक्रम, 01अक्टूबर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती उक्त सभी कार्यक्रम जिला स्तर, मण्डल स्तर, शक्तिकेन्द्र स्तर पर आयोजित होगे। बैठक की अध्यक्षता अश्विनी कुमार द्विवेदी जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि आगामी 14-15 सितंबर को नगर निकाय सम्बन्धित बैठक होना है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सांसद केशरी देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष बी0 के0 सिंह, सदस्य विधान परिषद निर्मला पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष अमरनाथ त्रिपाठी, कन्हैया लाल पाण्डेय, प्रभाशंकर पाण्डेय, रमाशंकर शुक्ल, जिला महामंत्री जीतलाल त्रिपाठी, हरिभूषण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी, श्रीमती कविता पटेल, जिला उपाध्यक्ष किरन त्रिवेदी, अनिरुद्ध पटेल, श्याम विहारी पाण्डेय, रामपलट पटेल, मनु प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा आशीष भारतीया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन पटेल, पिछडा मोर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर चन्द्र विन्द, जयप्रकाश द्विवेदी, अन्जनी पाण्डेय, राकेश शुक्ल, गिरजा शंकर पाण्डेय, रमेश द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख वीपेन्द्र सिंह सहित सभी मण्डल अध्यक्ष के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज निषाद ने किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment