प्रयागराज। आज नगर जनपदीय माध्यमिक विद्यलयीय सबजूनियर एवं सीनियर वालीबॉल प्रतियोगिता बालक एवं बालिका का आयोजन के.पी.इंटर कॉलेज एवं जगत तारन बालिका इंटर कॉलेज प्रयागराज के संयुक्त संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रयागराज मंडल के उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक आर एन विश्वकर्मा एवं अध्यक्षता कायस्थ पाठशाला के महामंत्री एस डी कौटिल्य ने की।
जगत तारन बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ नंदिनी तिवारी, सरदार बल्लभभाई पटेल इन्टर कालेज सोरांव की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता त्रिपाठी एवं रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघटक के महामंत्री प्रो.पवन पचौरी विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों तथा खिलाड़ियों का स्वागत संयोजक प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह ने तथा संचालन उमेश खरे एवं ब्रजेश खरे ने किया। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व के. पी इन्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत एवं जगत तारन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। सबजूनियर बालिका वर्ग नगर उत्तर विजेता तथा उपविजेता बारा (स्कोर –25-10 एवं 25-06) रहे जबकि सीनियर बालिका वर्ग-नगर उत्तर विजेता तथा उपविजेता बारा स्कोर ( 25-18 एवं 25 -15) रहे। तदुपरांत समस्त संभागों के प्रशिक्षकों एवं प्रबंधकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शेष मैच 14 सितंबर प्रातः 9बजे से के पी इन्टर कालेज के मैदान में खेले जाएंगे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































