V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कम्पोजिट विद्यालय भंभई में शिक्षा मित्र ने मचा रखा है आतंक

लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। विकास खंड फूलपुर के भंभई गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में गांव की ही एक महिला शोभा देवी मौर्या बतौर शिक्षामित्र पद पर नियुक्त है। इधर बीते 3 वर्षों से उसको मानसिक अवसाद के कारण पागलों जैसी हरकत की आदत पड़ गई है। विद्यालय के बच्चों शिक्षक-शिक्षिकाओं को ईट, पत्थर व मिट्टी आदि फेंकती है। जिससे बच्चे या तो भाग लेते हैं या कक्षा में दुपक लेते हैं। प्रधान शिक्षिका शाहिदा बेगम ने बताया कि उन्होंने ग्राम प्रधान खंड शिक्षा अधिकारी थाना फूलपुर से मामले से अवगत कराया है। फिर भी सभी इस मामले से किनारा काट ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह शोभा देवी ने ईट पत्थर चला कर पठन-पाठन का वातावरण चौपट कर डाला। उसके घर पर उसकी माता तथा ग्राम प्रधान को सूचित किया गया परंतु जब कोई नहीं आया तब खंड शिक्षा अधिकारी को फोन करके बताया गया। जिस पर उन्होने थाने में सूचना देने के लिए कहा। शाहिदा बेगम ने थानाध्यक्ष फूलपुर को फोन द्वारा सूचित किया गया। लेकिन कोतवाली से कोई नही आया। ऐसे में पठन-पाठन का कार्य चौपट हो रहा है। बच्चे भयभीत आतंक के माहौल में रह रहे हैं। पता नहीं कब कहां से आ जाए। हालांकि जिले से शिक्षामित्र शोभा देवी का वेतन रोक दिया गया है परंतु उसको क्या लेना देना। अध्यापकगण अंजू श्रीवास्तव, लेखा श्रीवास्तव, उनैजा मुजीब, अनिल सिंह संतोष यादव तहरीम अर्शी आदि ने उच्च अधिकारियों से इस गंभीर प्रकरण पर उचित कदम उठाने की मांग की है। जिससे पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल सके।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। विकास खंड फूलपुर के भंभई गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में गांव की ही एक महिला शोभा देवी मौर्या बतौर शिक्षामित्र पद पर नियुक्त है। इधर बीते 3 वर्षों से उसको मानसिक अवसाद के कारण पागलों जैसी हरकत की आदत पड़ गई है। विद्यालय के बच्चों शिक्षक-शिक्षिकाओं को ईट, पत्थर व मिट्टी आदि फेंकती है। जिससे बच्चे या तो भाग लेते हैं या कक्षा में दुपक लेते हैं। प्रधान शिक्षिका शाहिदा बेगम ने बताया कि उन्होंने ग्राम प्रधान खंड शिक्षा अधिकारी थाना फूलपुर से मामले से अवगत कराया है। फिर भी सभी इस मामले से किनारा काट ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह शोभा देवी ने ईट पत्थर चला कर पठन-पाठन का वातावरण चौपट कर डाला। उसके घर पर उसकी माता तथा ग्राम प्रधान को सूचित किया गया परंतु जब कोई नहीं आया तब खंड शिक्षा अधिकारी को फोन करके बताया गया। जिस पर उन्होने थाने में सूचना देने के लिए कहा। शाहिदा बेगम ने थानाध्यक्ष फूलपुर को फोन द्वारा सूचित किया गया। लेकिन कोतवाली से कोई नही आया। ऐसे में पठन-पाठन का कार्य चौपट हो रहा है। बच्चे भयभीत आतंक के माहौल में रह रहे हैं। पता नहीं कब कहां से आ जाए। हालांकि जिले से शिक्षामित्र शोभा देवी का वेतन रोक दिया गया है परंतु उसको क्या लेना देना। अध्यापकगण अंजू श्रीवास्तव, लेखा श्रीवास्तव, उनैजा मुजीब, अनिल सिंह संतोष यादव तहरीम अर्शी आदि ने उच्च अधिकारियों से इस गंभीर प्रकरण पर उचित कदम उठाने की मांग की है। जिससे पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल सके।

Leave a Comment