लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। बहरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एंटी रोमियो अभियान के तहत मनचलों पर पुलिस का डंडा दूसरे दिन भी जोरों पर चला। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 6 मनचलो को गिरफ्तार किया। पकड़े गये आरोपियों के विरूद्ध लिखा-पढी कर चालान कर दिया है। बताया जाता है कि बहरिया पुलिस ने स्कूल-कालेजों के बाहर आने-जाने वाली छात्राओं को देखकर ऑखे गड़ाये रखने, छेड़खानी करने व फब्तियां कसने के आरोप में आशीष कुमार निवासी सिकंदरपुर थाना मउआइमा, मो0 सुहैल निवासी सेवइत थाना सोराँव, अभि मौर्या निवासी जुगुनीडीह थाना बहरिया, राजन मौर्या व आलोक मौर्य निवासी सिकंदरा थाना बहरिया, विभव निवासी तरौल थाना मांधाता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उप जिला अधिकारी फूलपुर के यहां भेजा। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बहरिया रमेश कुमार सिंह, एंटी रोमियो प्रभारी सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार यादव, हेड कां0 दिनेश कुमार शुक्ला, इनामुल हक खां, विनय यादव, मन्नू यादव, अमन जयसवाल, राजीव शर्मा, जावेद सिद्दिकी, रमेश यादव, म0कां0 नीलाक्षी व सुमन यादव शामिल रही। पुलिस के इस कार्यवाही से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान मनचले रास्ते बदल कर मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष बहरिया रमेश कुमार सिंह ने बताया कि एंटी रोमियो के तहत विद्यालयों के अगल-बगल सुबह-शाम सघन चेकिंग अभियान चलता रहेगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें