V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

केक काटकर के. डी.कालेज मे मनाया गया डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णनन का जन्मदिन

0 जीना है तो पापा शराब मत पीना के गीत पर प्राची ने खूब बटोरी तालिया
लोकमित्र ब्यूरो
जलालपुर (प्रयागराज)। उतरांव क्षेत्र के नीमीथरिया गाँव स्थित के. डी. इंटर मीडियट कालेज मे सोमवार को शिक्षा के अलख जगाने वाले डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णनन का जन्मदिन केक काटकर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक प्रताप बहादुर सिंह सहित विद्यालय परिवार डॉ0 सर्वपल्ली जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने कहा की शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीता है वही दहाड़ता है। इसलिए सभी को शिक्षा जरूर ग्रहण करना चाहिए। शिक्षा वह धन है इसे कोई चुरा नहीं सकता जितना बाटोगे उतना बढ़ेगा। विद्यालय मे छात्र छात्राओं द्वारा डांस प्रतियोगिता, देशभक्ति, भक्ति गीत, कौवाली आदि गीत पर कु. आँचल, कोमल, प्रतिभा पटेल, सुधा, शाक्षी, मनोरमा, नेहा, प्राची ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्राची द्वारा प्रस्तुत की गई गीत और नृत्य जीना है तो पापा शराब मत पीना काफी सराहा गया। प्रबंधक डॉ0 नागेंद्र कुमार सिंह छात्र छात्राओं को शाबाशी देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उपेंद्र कुमार, बीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, मुनाईलाल, राजेन्द्र शर्मा, बचाईराम, एकांत बहादुर, इंद्राराज, तैयबा, दिब्यां, सोनम सिंह, आफरीन, शहीन, नाजिया, नीलम सिंह, फरहिन, लालमानी निर्मल आदि लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

0 जीना है तो पापा शराब मत पीना के गीत पर प्राची ने खूब बटोरी तालिया
लोकमित्र ब्यूरो
जलालपुर (प्रयागराज)। उतरांव क्षेत्र के नीमीथरिया गाँव स्थित के. डी. इंटर मीडियट कालेज मे सोमवार को शिक्षा के अलख जगाने वाले डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णनन का जन्मदिन केक काटकर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक प्रताप बहादुर सिंह सहित विद्यालय परिवार डॉ0 सर्वपल्ली जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने कहा की शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीता है वही दहाड़ता है। इसलिए सभी को शिक्षा जरूर ग्रहण करना चाहिए। शिक्षा वह धन है इसे कोई चुरा नहीं सकता जितना बाटोगे उतना बढ़ेगा। विद्यालय मे छात्र छात्राओं द्वारा डांस प्रतियोगिता, देशभक्ति, भक्ति गीत, कौवाली आदि गीत पर कु. आँचल, कोमल, प्रतिभा पटेल, सुधा, शाक्षी, मनोरमा, नेहा, प्राची ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्राची द्वारा प्रस्तुत की गई गीत और नृत्य जीना है तो पापा शराब मत पीना काफी सराहा गया। प्रबंधक डॉ0 नागेंद्र कुमार सिंह छात्र छात्राओं को शाबाशी देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उपेंद्र कुमार, बीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, मुनाईलाल, राजेन्द्र शर्मा, बचाईराम, एकांत बहादुर, इंद्राराज, तैयबा, दिब्यां, सोनम सिंह, आफरीन, शहीन, नाजिया, नीलम सिंह, फरहिन, लालमानी निर्मल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment