V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फंखे के सहारे किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

लोकमित्र ब्यूरो
जलालपुर (प्रयागराज)। उतरांव थाना क्षेत्र के सैफाबाद सरायहुसे गांव में बीती रात एक किशोरी घर के अंदर पंखे के चुल्ले में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गई। जिससें उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसआरएन भेजा। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सैफाबाद सरायहुसे गांव निवासी प्रदीप कुमार बिंद दो दिन पूर्व परिवार का भरण-पोषण हेतु मुम्बई कमाने चले गये। जिनकी बेटी रेनू 15 वर्ष सोमवार की बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गयी। मंगलवार सुबह जब वह नही उठी तो मॉ ऊषा देवी उसे जगाने पहुंची। अंदर से दरवाजा बंद देख मॉ ने खिड़की के सहारे अंदर देखा तो रेनू फंासी के फंदे पर पंखे के सहारे लटक रही थी। चीख-पुकार मचते ही आसपास के तमाम लोग मौके पर जमा हो गये। सूचना पर पहुंची उतरांव पुलिस ने बंद दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेजा। मृतका एक भाई और तीन बहन में तीसरे नम्बर पर थी। मौत से परिजनों सहित नाते रिस्तेदारो का रो-रोकर बुरा हाल है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
जलालपुर (प्रयागराज)। उतरांव थाना क्षेत्र के सैफाबाद सरायहुसे गांव में बीती रात एक किशोरी घर के अंदर पंखे के चुल्ले में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गई। जिससें उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसआरएन भेजा। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सैफाबाद सरायहुसे गांव निवासी प्रदीप कुमार बिंद दो दिन पूर्व परिवार का भरण-पोषण हेतु मुम्बई कमाने चले गये। जिनकी बेटी रेनू 15 वर्ष सोमवार की बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गयी। मंगलवार सुबह जब वह नही उठी तो मॉ ऊषा देवी उसे जगाने पहुंची। अंदर से दरवाजा बंद देख मॉ ने खिड़की के सहारे अंदर देखा तो रेनू फंासी के फंदे पर पंखे के सहारे लटक रही थी। चीख-पुकार मचते ही आसपास के तमाम लोग मौके पर जमा हो गये। सूचना पर पहुंची उतरांव पुलिस ने बंद दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेजा। मृतका एक भाई और तीन बहन में तीसरे नम्बर पर थी। मौत से परिजनों सहित नाते रिस्तेदारो का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment