V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समतामूलक समाज के लिए सपा को करें मजबूत: नरेन्द्र सिंह

सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की हुई शुरुआत
जनता में बढ़ रही समाजवादी पार्टी की पैठ
लोकमित्र ब्यूरो 
मेजा (प्रयागराज)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर प्रदेश में चल रहे पार्टी सदस्यता अभियान को‌‌ जमुनापार में गति देने के लिए वरिष्ठ सपा नेता निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को मेजा के भड़ेवरा स्थित अपने आवास पर सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने कहाकि क्षेत्र के लोगों में पार्टी के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे सम्पन्न हुए दूसरे चरण के  सदस्यता अभियान कार्यक्रम में 65 लोग प्रारम्भिक सदस्य बने, तथा 25 ने सक्रिय सदस्य बनने में रुचि दिखाई है। प्रत्येक सक्रिय सदस्य अभियान की कड़ीं को जोड़ने के लिए  पच्चास- पच्चास प्रारम्भिक सदस्य बनाएंगे।अभियान से जुड़े लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा  सरकार मे मंहगाई वेलगाम हो चुकी है और प्रदेश में वेरोजगारों की जमात खड़ी हो गयी है। युवा वर्ग कुण्ठित होता जा रहा है। सरकारी नेतृत्व का अहंकार देश को गर्त मे ढकेल रहा है। सरकार के खोखले और थोथे मंसूबे किसानों, मजदूरों, मध्यमवर्गीय परिवारों, महिलाओं, छात्रों तथा अल्पसंख्यकों की जुबान पर ताला जड़ दिया है।नरेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के साथ समतामूलक समाज भी बनाना है। यह तभी संभव है जब समाज के सभी वर्गों के लोग सपा से जुड़कर अखिलेश यादव को मजबूत बनाएँगे।
अभियान में लक्ष्मी शंकर शुक्ल (लल्लन), पीयूष कुमार सिंह (राजू), सन्त बक्स सिंह, भोला पाल, हिमांशु कुमार सिंह एडवोकेट, फिरोज खान,शिव बाबा निषाद, अरविंद यादव, माया प्रताप सिंह, राम अचल निषाद एडवोकेट, शिव राम पटेल, पारस निषाद, विजय बहादुर कुश्वाहा, हीरालाल पटेल, कल्लू शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की हुई शुरुआत
जनता में बढ़ रही समाजवादी पार्टी की पैठ
लोकमित्र ब्यूरो 
मेजा (प्रयागराज)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर प्रदेश में चल रहे पार्टी सदस्यता अभियान को‌‌ जमुनापार में गति देने के लिए वरिष्ठ सपा नेता निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को मेजा के भड़ेवरा स्थित अपने आवास पर सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने कहाकि क्षेत्र के लोगों में पार्टी के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे सम्पन्न हुए दूसरे चरण के  सदस्यता अभियान कार्यक्रम में 65 लोग प्रारम्भिक सदस्य बने, तथा 25 ने सक्रिय सदस्य बनने में रुचि दिखाई है। प्रत्येक सक्रिय सदस्य अभियान की कड़ीं को जोड़ने के लिए  पच्चास- पच्चास प्रारम्भिक सदस्य बनाएंगे।अभियान से जुड़े लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा  सरकार मे मंहगाई वेलगाम हो चुकी है और प्रदेश में वेरोजगारों की जमात खड़ी हो गयी है। युवा वर्ग कुण्ठित होता जा रहा है। सरकारी नेतृत्व का अहंकार देश को गर्त मे ढकेल रहा है। सरकार के खोखले और थोथे मंसूबे किसानों, मजदूरों, मध्यमवर्गीय परिवारों, महिलाओं, छात्रों तथा अल्पसंख्यकों की जुबान पर ताला जड़ दिया है।नरेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के साथ समतामूलक समाज भी बनाना है। यह तभी संभव है जब समाज के सभी वर्गों के लोग सपा से जुड़कर अखिलेश यादव को मजबूत बनाएँगे।
अभियान में लक्ष्मी शंकर शुक्ल (लल्लन), पीयूष कुमार सिंह (राजू), सन्त बक्स सिंह, भोला पाल, हिमांशु कुमार सिंह एडवोकेट, फिरोज खान,शिव बाबा निषाद, अरविंद यादव, माया प्रताप सिंह, राम अचल निषाद एडवोकेट, शिव राम पटेल, पारस निषाद, विजय बहादुर कुश्वाहा, हीरालाल पटेल, कल्लू शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment