V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पीएम के जन्मदिन पर होगी निबंध प्रतियोगिता

श्रीनाथ तिवारी इंटर कालेज में होगा आयोजन, पर्यावरण और औद्योगिक विकास होगा विषय
प्रकाश चन्द जुगमन्दर दास लोकहित ट्रस्ट की ओर से पुरस्कृत किये जायेंगे प्रतिभागी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर को क्षेत्र के श्रीनाथ तिवारी इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। निबंध का विषय पर्यावरण और औद्योगिक विकास रखा गया है।कार्यक्रम का आयोजन प्रकाश चन्द जुगमन्दर दास अग्रवाल लोकहित ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी श्रीनाथ तिवारी इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य पंकज तिवारी ने दी है।उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में जमुनापार क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज और महाविद्यालय के छात्र प्रतिभाग करेंगे। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य बंधुओं को इसकी जानकारी दी गयी है।कार्यक्रम के आयोजक प्रकाश चंद्र जुगमन्दर  दास अग्रवाल लोकहित ट्रस्ट है और यह निबंध प्रतियोगिता श्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज खानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर,17 सितंबर दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी छात्रों को ऑन लाइन जुड़ने के लिए कालेजों को नम्बर दिए गए हैं। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 से स्नातक तक के छात्र/छात्राएं भाग ले सकते हैं। आयोजन 17 सितम्बर दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे होना सुनिश्चित हुआ है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार राशि चेक के द्वारा दी जाएगी। प्रत्येक कालेज के हर वर्ग के चार छात्र ही प्रतिभाग कर सकते हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
श्रीनाथ तिवारी इंटर कालेज में होगा आयोजन, पर्यावरण और औद्योगिक विकास होगा विषय
प्रकाश चन्द जुगमन्दर दास लोकहित ट्रस्ट की ओर से पुरस्कृत किये जायेंगे प्रतिभागी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर को क्षेत्र के श्रीनाथ तिवारी इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। निबंध का विषय पर्यावरण और औद्योगिक विकास रखा गया है।कार्यक्रम का आयोजन प्रकाश चन्द जुगमन्दर दास अग्रवाल लोकहित ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी श्रीनाथ तिवारी इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य पंकज तिवारी ने दी है।उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में जमुनापार क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज और महाविद्यालय के छात्र प्रतिभाग करेंगे। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य बंधुओं को इसकी जानकारी दी गयी है।कार्यक्रम के आयोजक प्रकाश चंद्र जुगमन्दर  दास अग्रवाल लोकहित ट्रस्ट है और यह निबंध प्रतियोगिता श्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज खानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर,17 सितंबर दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी छात्रों को ऑन लाइन जुड़ने के लिए कालेजों को नम्बर दिए गए हैं। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 से स्नातक तक के छात्र/छात्राएं भाग ले सकते हैं। आयोजन 17 सितम्बर दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे होना सुनिश्चित हुआ है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार राशि चेक के द्वारा दी जाएगी। प्रत्येक कालेज के हर वर्ग के चार छात्र ही प्रतिभाग कर सकते हैं।

Leave a Comment