V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भंडारे में उमड़ी भीड़,बप्पा मोरया रे….

o सिविल लाइंस में धूमधाम से मना गणेश उत्सव, सुंदरकांड का हुआ पाठ
o गरीबों तक पहुंची प्रसाद की थाली
प्रतापगढ़। जिले में विघ्नहर्ता प्रथम पूजनीय गणेश उत्सव की धूम है। सिविल लाइंस इलाके वी मार्ट में शनिवार रात को मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ परामर्शदाता डाक्टर मनोज खत्री के संयोजन में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। भंडारे में प्रसाद लेने वालों की भीड़ उमड़ी रही। जिसमें पहुंचे स्वास्थ विभाग के डाक्टरों, मीडिया और समाज के प्रबुद्धजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर रात तक चला। गरीबों तक प्रसाद की थाली पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। डाक्टर खत्री का सामाजिक सरोकार में काफ़ी योगदान रहता है। गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद हो या लोक कल्याण के लिए गणेश उत्सव,सुंदरकांड का पाठ और भंडारा। सभी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके संयोजन में सिविल लाइंस इलाके में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें मूर्ति स्थापना की गई है। भजन गायक राकेश शर्मा रामायनी की टीम की अगुआई में सुबह शाम आरती, भजन पूजन चल रहा है। शनिवार को गणेश पंडाल में सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं भी भीड़ रही। अस्पताल, पंजाबी मार्केट और रेलवे स्टेशन पर मिले भूखे लोगों को भी प्रसाद की थाली दी गई।इस मौके पर डाक्टर अरविंद खत्री, ज्योत्सना खत्री,आरपी चौबे, आरप्रसाद,एसके गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, विवेक त्रिपाठी, सचिन कुमार, राजीव त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, सानू, सतीश, प्रदीप यादव और मोहक खत्री समेत कई लोगों की सहभागिता की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
o सिविल लाइंस में धूमधाम से मना गणेश उत्सव, सुंदरकांड का हुआ पाठ
o गरीबों तक पहुंची प्रसाद की थाली
प्रतापगढ़। जिले में विघ्नहर्ता प्रथम पूजनीय गणेश उत्सव की धूम है। सिविल लाइंस इलाके वी मार्ट में शनिवार रात को मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ परामर्शदाता डाक्टर मनोज खत्री के संयोजन में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। भंडारे में प्रसाद लेने वालों की भीड़ उमड़ी रही। जिसमें पहुंचे स्वास्थ विभाग के डाक्टरों, मीडिया और समाज के प्रबुद्धजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर रात तक चला। गरीबों तक प्रसाद की थाली पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। डाक्टर खत्री का सामाजिक सरोकार में काफ़ी योगदान रहता है। गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद हो या लोक कल्याण के लिए गणेश उत्सव,सुंदरकांड का पाठ और भंडारा। सभी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके संयोजन में सिविल लाइंस इलाके में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें मूर्ति स्थापना की गई है। भजन गायक राकेश शर्मा रामायनी की टीम की अगुआई में सुबह शाम आरती, भजन पूजन चल रहा है। शनिवार को गणेश पंडाल में सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं भी भीड़ रही। अस्पताल, पंजाबी मार्केट और रेलवे स्टेशन पर मिले भूखे लोगों को भी प्रसाद की थाली दी गई।इस मौके पर डाक्टर अरविंद खत्री, ज्योत्सना खत्री,आरपी चौबे, आरप्रसाद,एसके गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, विवेक त्रिपाठी, सचिन कुमार, राजीव त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, सानू, सतीश, प्रदीप यादव और मोहक खत्री समेत कई लोगों की सहभागिता की।

Leave a Comment