लालगंज प्रतापगढ़। गांव में इस समय बच्चा चोर को लेकर अफवाहों का बाजार काफी गर्म चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार की सुबह उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनजान महिला को लेकर ग्रामीणों ने घंटों हंगामा काटा। हालांकि सूचना पर पहुंची उदयपुर पुलिस ने जब ग्रामीणों के आक्रोश का कारण बनी महिला को देखा तो उसे विक्षिप्त बताया। पुलिस का कहना है कि यह महिला विक्षिप्त है और इसे कई दिनों से उदयपुर बाजार क्षेत्र में घूमते देखा जा रहा है। उदयपुर के पूरे राजाराम गांव में एक महिला सुबह घूमती दिखी। महिला के विक्षिप्त होने के कारण बच्चे उसे देखकर भागने लगे तब तक गांव में कुछ महिलाओं के बीच यह अफवाह फैल गई कि गांव में बच्चा चोर महिलाओं का गिरोह आ गया है। यह सुनकर काफी संख्या में वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा महिला को घेर लिया। महिला के इधर-उधर की बात कहने पर ग्रामीणों का शक और गहरा गया तथा ग्रामीणों ने गुस्से में उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने महिला को वही रोक लिया और टेलीफोन से उदयपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला को देखा तो उसे विक्षिप्त बताया। इसे लेकर काफी देर तक ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों के बीच तू-तू मैं-मैं भी होती रही। ग्रामीणों का कहना था कि गांवो में इस समय बच्चा चोरों का गिरोह घूम रहा है और कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर विक्षिप्त महिला को उदयपुर बाजार में एक डॉक्टर के यहां भिजवा कर उसका इलाज करवाया।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने किया हंगामा, महिला की पिटाई
लालगंज प्रतापगढ़। गांव में इस समय बच्चा चोर को लेकर अफवाहों का बाजार काफी गर्म चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार की सुबह उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनजान महिला को लेकर ग्रामीणों ने घंटों हंगामा काटा। हालांकि सूचना पर पहुंची उदयपुर पुलिस ने जब ग्रामीणों के आक्रोश का कारण बनी महिला को देखा तो उसे विक्षिप्त बताया। पुलिस का कहना है कि यह महिला विक्षिप्त है और इसे कई दिनों से उदयपुर बाजार क्षेत्र में घूमते देखा जा रहा है। उदयपुर के पूरे राजाराम गांव में एक महिला सुबह घूमती दिखी। महिला के विक्षिप्त होने के कारण बच्चे उसे देखकर भागने लगे तब तक गांव में कुछ महिलाओं के बीच यह अफवाह फैल गई कि गांव में बच्चा चोर महिलाओं का गिरोह आ गया है। यह सुनकर काफी संख्या में वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा महिला को घेर लिया। महिला के इधर-उधर की बात कहने पर ग्रामीणों का शक और गहरा गया तथा ग्रामीणों ने गुस्से में उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने महिला को वही रोक लिया और टेलीफोन से उदयपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला को देखा तो उसे विक्षिप्त बताया। इसे लेकर काफी देर तक ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों के बीच तू-तू मैं-मैं भी होती रही। ग्रामीणों का कहना था कि गांवो में इस समय बच्चा चोरों का गिरोह घूम रहा है और कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर विक्षिप्त महिला को उदयपुर बाजार में एक डॉक्टर के यहां भिजवा कर उसका इलाज करवाया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें