लोकमित्र ब्यूरो
घूरपुर (प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा अपना दल एस को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद पार्टी ने अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। जिसकी शुरुआत 2 सितंबर से पूरे प्रदेश में हो चुकी है। सदस्यता अभियान एक महीने चलेगा। पार्टी को राज्य स्तरीय दर्जा हासिल होने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है सभी क्षेत्रों के सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए कर दिए गए हैं जिसमें विधानसभा करछना से युवा नेता जिला अध्यक्ष अपना दल एस सचिन सिंह पटेल को सदस्यता प्रभारी पार्टी हाईकमान ने नियुक्त किया है। सचिन सिंह को विधानसभा का सदस्यता प्रभारी बनाए जाने पर विधानसभा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।सचिन सिंह को सदस्यता प्रभारी बनाए जाने पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष जमुनापार बृजेश पटेल, करछना विधानसभा अध्यक्ष परमानंद पटेल, दिनेश, प्रांशु आदि लोगों ने बधाई दी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































