दुकानदारों के चेहरे पे दिखी खुशी बोले ठीक-ठाक हुई बिक्री
लोकमित्र संवाद
अजगरा, प्रतापगढ़। जनपद के पौराणिक धाम अजगरा में तीन दिवसीय मेले व महोसत्व के समापन बाद भी मेले में चौथे दिन जमकर भीड़ हुई। मेले में दूर दराज से खरीदार जुटे लकड़ी के समान की दुकानों पर जमकर भीड़ रही। लकड़ी के सामन के साथ लोग लोहे के बर्तनों की भी खरीददारी किये। लकड़ी के कई ऐसे कारोबारियों ने लोकमित्र टीम से बात चीत के दौरान बताया कि हम लोग 40-50 वर्षों से मेले में प्रतिवर्ष दुकान लगा रहे हैं हम लोगों के पहले हमारे पूर्वज भी मेले में लकड़ी की दुकान लगाते रहे हैं। लकड़ी व्यवसायियों ने बताया कि मेला खत्म होने के बाद ही लड़कीं खरीददारों की भीड़ उमड़ती है। क्योंकि मेले के दौरान प्रसासन द्वारा वाहनों के प्रवेश पर रोक रहता है जिससे लोग भारी भरकम लकड़ी के सामान नही ले जा पाते। मेले के बाद वाहनो के प्रवेश के बाद ही लोग लकड़ी के सामानों को आसानी से ले जा पाते हैं। मेले में चाट, फुल्की, आइसक्रीम, व जलेबी की दुकानों पर भी काफी भीड़ दिखी। मानिकपुर से आये मुन्ना चाट की दुकान लगाये हैं इन्होंने बताया कि इस बार के मेले में उम्मीद से ज्यादा भीड़ हुई एवं दुकानदारों को अपेक्षित मुनाफा हुआ है। घुइसरनाथ से आये सोनू जलेबी की दुकान लगाए हैं इन्होंने भी बताया कि इसबार मेले में जलेबी की ठीक-ठाक बिक्री हुई है। वही मेले में लगी वितास की दुकानों पर महिलाएं अपने मन पसन्द समान लेती नजर आई लोग देर शाम तक झूला झूलते रहे और सामनो की खरीददारी करते रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































