दबंग पड़ोसी ने किया महिला का जीना मुहाल
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तोखा का पुरवा मे दबंग पड़ोसी के उत्पीड़न के कारण एक महिला का जीना मुहाल हो गया है। उसने मामले की शिकायत पुलिस से करके न्याय की गुहार लगाई है। तोखा का पुरवा निवासिनी गीता देवी पत्नी शुगनू का आरोप है कि उसने पड़ोसी सरिता देवी पत्नी अरूण गौतम से चार विश्वा जमीन खरीदा था। उसी जमीन में वह मुर्गी व मछली पालन का व्यवसाय करती है। साथ ही रहने के लिए एक कमरा भी बना रखा है। सरिता देवी का पति अरूण गौतम सरहंग किस्म का व्यक्ति है। वह उसकी जमीन में जबरन कब्जा कर रहा है। साथ ही मुर्गी व मछली पालन के व्यवसाय में भी परेशानी पैदा करता रहता है। उसकी पत्नी सरिता देवी ने अपने ससुर के इलाज के लिए दो लाख रूपए उधार लिया था। साथ ही शीघ्र ही रूपया वापस करने का वादा अब पैसा वापस करने में आनाकानी कर रहा है। उसकी हरकतो का विरोध करने पर जातिसूचक गाली देता है। साथ ही सामान की खरीददारी करने के लिए डेरवा आते जाते समय रास्ते में छेड़खानी भी करता है। इससे उसका जीना मुहाल हो गया है। गीता देवी ने आज थाने में जाकर उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। साथ ही मामले की जांच करके दबंग पड़ोसी के उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग की है।