लोकमित्र ब्यूरो
लेड़ियारी(प्रयागराज)। गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल लेड़ियारी मे ज्ञान – विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र – छात्राओं ने वाटर पलूशन, स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, हास्पिटल, वायु प्रदूषण नियंत्रण, ध्वनि प्रदूषण, पवन चक्की, मिसाइल आदि की प्रस्तुति की गई। प्रथम स्थान के छात्र – छात्राओं विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश राय ने पुरस्कार विजेताओं को दिया गया। इस मौके पर बाल मुकुंद लाल केशरवानी, विजय शंकर मिश्रा, गुरु प्रसाद तिवारी, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, सरोज देवी, राकेश कुमार, राम लोचन सिंह, इन्द्र देव तिवारी, विश्राम प्रसाद मिश्रा आदि लोग रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































