हिंदुत्व को बचाना है तो धार्मिक आयोजन जरूरीः चंद्र निधान पांडे
धर्म पर होना चाहिए कार्यः अरुण शुक्ला
लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़(प्रयागराज)। प्रखंड शंकरगढ़ के खंड शिवराजपुर में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चन्द्र निधान पांडे (जिला अध्यक्ष यमुनापार) व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मंत्री रवि तिवारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना के संबंध में जिला अध्यक्ष चंद्र निधान पांडे ने बताया कि तत्कालीन सर संघ चालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी, उपाख्य गुरुजी, व चिन्मयानंद स्वामी के द्वारा महाराष्ट्र के संदीपनी आश्रम में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के स्थापना का उद्देश्य विश्व के किसी भी कोने में बसे हुए हिंदुओं को सुरक्षा व संरक्षण देना साथ ही समस्त हिंदुओं को जागरूक करना व संगठित करना इस संगठन का मुख्य उद्देश्य निर्धारित किया गया। जिला अध्यक्ष के द्वारा समस्त हिंदू नवयुवकों व हिंदू समाज से निवेदन किया गया वह जिस भी खंड, प्रखंड या नगर में रह रहे हैं वहां पर साप्ताहिक सत्संग का कार्यक्रम अवश्य करें, जिससे सप्ताह में एक दिन समस्त हिंदू जनमानस एकत्रित हो सके। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अगर हिंदुत्व को बचाना है तो पूजा पाठ करना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रयागराज मंडल के मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि हमारे लोग जात पात पर काम कर रहे हैं बल्कि ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें धर्म पर काम करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश चन्द्र त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि पिंटू सिंह, वनवासी कल्याण आश्रम के जिला मंत्री गोविंद, प्रखंड अध्यक्ष मोनू चतुर्वेदी, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख विनय एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































