लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। शुक्रवार को महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ‘वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता एंटरप्रेन्योर सुश्री प्राची रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओमप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में सर्वप्रथम मुख्य वक्ता और अन्य अतिथियों का का स्वागत किया गया। अपने स्वागत संबोधन में वाणिज्य विभाग की प्रोफेसर सुवर्णा सरकार ने विभिन्न महिला उद्यमियों का उदाहरण देते हुए उद्यमिता का अर्थ और उसके इतिहास से परिचित कराया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने एंटरप्रेन्योर प्राची के बारे में विस्तार से बताते हुए महाविद्यालय के इच्छुक छात्र छात्राओं को भी उद्यमिता प्रशिक्षण लेने और घर पर ही रहकर क्रिएटिव कार्य करने की सलाह दी। मुख्य वक्ता सुश्री प्राची ने छात्र छात्राओं को विभिन्न हैंड मेड गिफ्ट आइटम्स बनाने ,उसे बनाने के तरीकों तथा छात्राओं को सजावटी आकर्षक थाली बनाने के बारे में व अपना कार्य शुरू करने के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर नीतू सिंह, महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर मंजुलता, डॉ रफत अनीस, डॉ अर्चना राय, डॉ सुरेश पटेल सहित पूरा महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ स्मिता पॉल ने किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































