प्रतापगढ़। नगर में सेना की जमीन रामलीला मैदान पर कब्जा किए दुकानदारों को सेना के जवानों ने वहां से हटा दिया। जो नहीं हटाए उनकी दुकानों को तोड़ दिया गया। एक दुकान में आग लगा दी। सेना की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। उनके हाथों में डंडे और बांस देखकर कोई भी उनके पास आने और पूछने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। यहां से सेना के जवान ट्रैक के उस पार चले गए। जानकारी के अनुसार यह ग्राउंड सेना का है। आसपास के लोगों ने यहां पर मीट मछली की दुकानें लगा रखी है। प्राइवेट बसें भी खड़ी होती है। शुक्रवार को सुबह पहुंची सेना के जवानों की एक टुकड़ी ने अतिक्रमण अभियान चलाया। खास बात यह है कि अभियान का वीडियो बनाने या फोटो खींच रहे राहगीरों से उनका मोबाइल छीन लिया। कईयों को बांस भी पड़े। जिससे सड़क पर अफरा तफरी मची रही। किसी में भी मैदान के पास खड़े होने का साहस नहीं था। सेना ने वहां का ट्रैफिक नियंत्रण भी अपने हाथ में ले लिया था। दुकानदारों का कहना था कि उनका काफ़ी नुकसान हो गया है।
Attachments area



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































