प्रतापगढ़ । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, प्रतापगढ़ में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट के 30 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन आज अत्यंत उल्लासपूर्ण रुप से संपन्न हुआ, जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। आरसेटी प्रशिक्षण बैच संख्या 276 की परीक्षा एवं जांच के लिए प्रयागराज एवं बाराबंकी से विशेषज्ञ पधारे थे। समस्त प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा कौशल का विधिवत प्रदर्शन कर सभी श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, प्रतापगढ़ के सह सेवायोजन अधिकारी अनुभव जी, प्रतिनिधि शुभम श्रीवास्तव और तौहीद अहमद ने सेंटर पर उपस्थित होकर सभी सफल प्रतिभागियों का श्रम पंजीयन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी किया। प्रमुख प्रशिक्षिका बबिता सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग और उत्साह से प्रशिक्षण में भाग लिया, जो उनके मॉडलों की प्रस्तुति में दर्शित हो रहा था। इस अवसर पर डीसी एन आर एल एम डा. एन एन मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला शिक्षा, महिला साक्षरता और महिला उद्यमिता और जीवन के हर क्षेत्र में हुनरमंद और रोजगार परक सेवाओं के विस्तार को बढ़ावा मिल रहा है। संस्थान के निदेशक जितेंद्र प्रसाद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की सभी प्रतिभागियों को सफलता प्राप्त हुई है, हम उनकी उद्यमशीलता और साथ-साथ उनके भविष्य के उज्जवल होने की कामना करते हैं। संस्थान में वित्तीय साक्षरता एवं ऋण समन्वयक शिशिर खरे ने भी सभी सफल प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए भावी जीवन में उनके उन्नत भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त प्रशिक्षार्थियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा नेशनल एकेडमी ऑफ रूडसेटी, बंगलुरू द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र का वितरण भी किया गया। अमृता दुबे, संजीव कुमार, शांतनु शेखर सिंह सहित पूनम गौड़, सोनम गौड़, आरती सोनी, प्रतिभा देवी पांडे, अंजलि, अंजू पटेल, डाली सिंह, कामिनी सिंह, सोनम, उर्वशी, चांदनी सहित कुछ प्रतिभागियों के अभिभावक आदि भी उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, प्रतापगढ़ में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट के 30 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
प्रतापगढ़ । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, प्रतापगढ़ में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट के 30 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन आज अत्यंत उल्लासपूर्ण रुप से संपन्न हुआ, जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। आरसेटी प्रशिक्षण बैच संख्या 276 की परीक्षा एवं जांच के लिए प्रयागराज एवं बाराबंकी से विशेषज्ञ पधारे थे। समस्त प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा कौशल का विधिवत प्रदर्शन कर सभी श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, प्रतापगढ़ के सह सेवायोजन अधिकारी अनुभव जी, प्रतिनिधि शुभम श्रीवास्तव और तौहीद अहमद ने सेंटर पर उपस्थित होकर सभी सफल प्रतिभागियों का श्रम पंजीयन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी किया। प्रमुख प्रशिक्षिका बबिता सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग और उत्साह से प्रशिक्षण में भाग लिया, जो उनके मॉडलों की प्रस्तुति में दर्शित हो रहा था। इस अवसर पर डीसी एन आर एल एम डा. एन एन मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला शिक्षा, महिला साक्षरता और महिला उद्यमिता और जीवन के हर क्षेत्र में हुनरमंद और रोजगार परक सेवाओं के विस्तार को बढ़ावा मिल रहा है। संस्थान के निदेशक जितेंद्र प्रसाद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की सभी प्रतिभागियों को सफलता प्राप्त हुई है, हम उनकी उद्यमशीलता और साथ-साथ उनके भविष्य के उज्जवल होने की कामना करते हैं। संस्थान में वित्तीय साक्षरता एवं ऋण समन्वयक शिशिर खरे ने भी सभी सफल प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए भावी जीवन में उनके उन्नत भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त प्रशिक्षार्थियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा नेशनल एकेडमी ऑफ रूडसेटी, बंगलुरू द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र का वितरण भी किया गया। अमृता दुबे, संजीव कुमार, शांतनु शेखर सिंह सहित पूनम गौड़, सोनम गौड़, आरती सोनी, प्रतिभा देवी पांडे, अंजलि, अंजू पटेल, डाली सिंह, कामिनी सिंह, सोनम, उर्वशी, चांदनी सहित कुछ प्रतिभागियों के अभिभावक आदि भी उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें