प्रतापगढ़ I चलो नशा मुक्ति अभियान चलाएं, सबको नशे के खतरे से बचाएं*| कुछ इसी जज्बे और जोश के साथ आज निदेशक स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार डॉ सर्वदा नंद जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देश के क्रम में एवं गरिमा श्रीवास्तव प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के कुशल निर्देशन मैं एवं डॉ मोहम्मद अनीस के कुशल संयोजन एवं संचालन में विद्यालय में तंबाकू एवं अन्य प्रकार के धूम्रपान के प्रयोग को रोकने के लिए एक विशेष गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ| कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ गरिमा श्रीवास्तव ने की| कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ मोहम्मद अनीस ने बताया कि तंबाकू का सेवन दुनिया भर में होने वाली मौतों और बीमारी का सबसे बड़ा कारण है| ग्लोबल यूथ टोबैको यानी जी वाई एसटी सर्वे 2019 के अनुसार 13 से 15 साल की उम्र की 8.5% छात्र और छात्राएं तंबाकू या अन्य प्रकार के धूम्रपान का प्रयोग कर रहे हैं, जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक है| इसमें छात्राओं का अनुपात भी तेजी से बढ़ता जा रहा है| प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमें छात्राओं को तंबाकू या अन्य प्रकार के धूम्रपान से रोकने के लिए आगे बढ़ना होगा और उन्हें इसके नुकसान के बारे में समझाना होगा |हम छात्राओं के माध्यम से समाज में इसके लिए जागरूकता पैदा करेंगे| डॉक्टर प्रियंका सिंह ने कहा कि जो तंबाकू खाते हैं, वह अपनी जान गवा ते हैं| इसलिए हमें सभी प्रकार के नशे और धूम्रपान से दूर रहना होगा| सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कुछ कड़े कानून भी बनाए हैं जिसके तहत विद्यालय में और विद्यालय के बाहर किसी प्रकार के धूम्रपान पर पूर्ण रूप से पाबंदी है| शिखा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम धूम्रपान के अन्य साधन जैसे व्हाइटनर या पेंट जैसे नशे के साधन से भी दूर रहे और अपने आप को हर तरीके के नशे से बचाएं| इस अवसर पर सविता सिंह, उमर जमील एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा|
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

चलो नशा मुक्ति अभियान चलाएं, सबको नशे के खतरे से बचाएं
प्रतापगढ़ I चलो नशा मुक्ति अभियान चलाएं, सबको नशे के खतरे से बचाएं*| कुछ इसी जज्बे और जोश के साथ आज निदेशक स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार डॉ सर्वदा नंद जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देश के क्रम में एवं गरिमा श्रीवास्तव प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के कुशल निर्देशन मैं एवं डॉ मोहम्मद अनीस के कुशल संयोजन एवं संचालन में विद्यालय में तंबाकू एवं अन्य प्रकार के धूम्रपान के प्रयोग को रोकने के लिए एक विशेष गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ| कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ गरिमा श्रीवास्तव ने की| कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ मोहम्मद अनीस ने बताया कि तंबाकू का सेवन दुनिया भर में होने वाली मौतों और बीमारी का सबसे बड़ा कारण है| ग्लोबल यूथ टोबैको यानी जी वाई एसटी सर्वे 2019 के अनुसार 13 से 15 साल की उम्र की 8.5% छात्र और छात्राएं तंबाकू या अन्य प्रकार के धूम्रपान का प्रयोग कर रहे हैं, जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक है| इसमें छात्राओं का अनुपात भी तेजी से बढ़ता जा रहा है| प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमें छात्राओं को तंबाकू या अन्य प्रकार के धूम्रपान से रोकने के लिए आगे बढ़ना होगा और उन्हें इसके नुकसान के बारे में समझाना होगा |हम छात्राओं के माध्यम से समाज में इसके लिए जागरूकता पैदा करेंगे| डॉक्टर प्रियंका सिंह ने कहा कि जो तंबाकू खाते हैं, वह अपनी जान गवा ते हैं| इसलिए हमें सभी प्रकार के नशे और धूम्रपान से दूर रहना होगा| सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कुछ कड़े कानून भी बनाए हैं जिसके तहत विद्यालय में और विद्यालय के बाहर किसी प्रकार के धूम्रपान पर पूर्ण रूप से पाबंदी है| शिखा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम धूम्रपान के अन्य साधन जैसे व्हाइटनर या पेंट जैसे नशे के साधन से भी दूर रहे और अपने आप को हर तरीके के नशे से बचाएं| इस अवसर पर सविता सिंह, उमर जमील एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा|

उत्तरप्रदेश

शेयर करें