V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महिला को बेहोश करके जबरन ले जाने का आरोप

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सुरजाई का पुरवा में कुछ लोग महिला को बेहोश करके जबरन उठा ले गए। पीड़ित पति ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। सुरजाई का पुरवा निवासी धर्मवीर मुसहरा पुत्र रामेश्वर प्रसाद मुसहरा का आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में पड़ोसी गांव हैदरपुर निवासी कंधई मुसहरा अपने पुत्र गुड्डू एवं साले राजेश के साथ घर पर आ धमका। इसके बाद उसकी पत्नी सुशीला देवी उर्फ गुड्उी को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनो जबरन उसकी पत्नी को उठा ले गए। वह घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। मां के न रहने पर बच्चे रो रहे थे। इसके बाद धर्मराज ने थाने पर जाकर तीनो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। साथ ही आरोप लगाया कि उक्त लोग इसी तरह महिलाओ को गायब करके बेच देते है। उनका यही व्यवसाय है। वह लोग उसकी पत्नी को एक ईट भट्ठा पर रखे है तथा बेच देंगे। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच करके पत्नी की बरामदगी कराने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सुरजाई का पुरवा में कुछ लोग महिला को बेहोश करके जबरन उठा ले गए। पीड़ित पति ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। सुरजाई का पुरवा निवासी धर्मवीर मुसहरा पुत्र रामेश्वर प्रसाद मुसहरा का आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में पड़ोसी गांव हैदरपुर निवासी कंधई मुसहरा अपने पुत्र गुड्डू एवं साले राजेश के साथ घर पर आ धमका। इसके बाद उसकी पत्नी सुशीला देवी उर्फ गुड्उी को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनो जबरन उसकी पत्नी को उठा ले गए। वह घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। मां के न रहने पर बच्चे रो रहे थे। इसके बाद धर्मराज ने थाने पर जाकर तीनो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। साथ ही आरोप लगाया कि उक्त लोग इसी तरह महिलाओ को गायब करके बेच देते है। उनका यही व्यवसाय है। वह लोग उसकी पत्नी को एक ईट भट्ठा पर रखे है तथा बेच देंगे। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच करके पत्नी की बरामदगी कराने की मांग की है।

Leave a Comment