लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। मैरी रोड के बगल बकरी चरा रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार की एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।महिला की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी। महिला मैरी गाँव निवासी मेवालाल की 70 वर्षीय पत्नी राम देवी है।जिसको टक्कर लगने से एक पैर टूट गया और सिर मे गम्भीर चोट लगी थी।चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर ऋतुराज ने बताया कि महिला की मौत हेड इंजरी के कारण हुई है।बाइक सवार संजू उर्फ राजू पुत्र बनवारी लाल निवासी मोहरबा थाना नवाबगंज है। जो मऊआइमा के बेलखरिया के पूरा जा रहा था। गांव के लोग समझौता कराने में जुटे हैं। इसी वजह से पुलिस भी शव कब्जे में न लेकर तहरीर का इंतजार कर रही है। हालांकि पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक को कब्जे में ले लिया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































