लोकमित्र ब्यूरो
घूरपुर (प्रयागराज)। अपना दल एस प्रयागराज के कार्यालय बुदावा घूरपुर में अपना दल एस के सदस्यता अभियान की बैठक संपन्न हुई। जिसमे प्रयागराज मंडल के प्रभारी पूर्व सांसद फूलपुर राष्ट्रीय महासचिव अपना दल एस नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल रहे। श्री पटेल ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए 2 सितंबर से चलाए जा रहे अभियान के रूप में ज्यादा से ज्यादा लोगो को सदस्य बना कर अपना दल एस को मजबूत करना है। विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल बुलबुल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 25 युवा साथी को तैयार करना है, जो कमेरा समाज को एकजुट एवं प्रेरित करने की महती भूमिका निभाएंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्रजेश पटेल जिलाध्यक्ष यमुनापार ने जमुना पार के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। संचालन राम मनोहर ने किया। किसान मंच के प्रदेशसचिव फूलचंद पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सचिन सिंह पटेल जिलाध्यक्ष छात्र मंच , मनोज पटेल जिलाध्यक्ष युवामंच गुड्डू पटेल, परमानंद पटेल ,महेंद्र सिंह संजय धनगर बैठक में पदाधिकारियों के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































