V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गलत रास्ता बताने पर युवक ने महिला को जान से मारने का प्रयास किया, मुकदमा दर्ज

लोकमित्र ब्यूरो 
सोरांव ( प्रयागराज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर मलाक बेला गांव में मंगलवार दोपहर पुलिस से बचकर भाग रहे एक युवक को गलत रास्ता बताना एक महिला को महंगा पड़ गया। गुस्साए आरोपी युवक ने महिला को पानी में डुबोकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी युवक भागने लगा जिसे दबोच कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार सोरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर मलाक बेला गांव निवासिनी रामकली पुत्री विनोद कुमार मंगलवार को अपने खेत की सिंचाई करने के लिए पंपसेट से पानी लगाने गई थी। बताते है कि इसी बीच पुलिस से बचकर भाग रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने रामकली से रास्ता पूछा। रामकली ने जो रास्ता उसे बताया वो गलत था। रास्ता गलत बताने पर गुस्साए मोटरसाइकिल सवार युवक ने रामकली को जान से मारने की नियत से पानी में डुबो दिया। उधर पुलिस भी आरोपी युवक हर्ष धुरिया निवासी गोहरी शांतिपुरम को ढूंढते हुए मौके पर पहुंच आई। मौके पर जमा ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने हर्ष धूरिया को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। रामकली के जेठ के बेटे अमर सिंह ने सोरांव थाने में तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो 
सोरांव ( प्रयागराज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर मलाक बेला गांव में मंगलवार दोपहर पुलिस से बचकर भाग रहे एक युवक को गलत रास्ता बताना एक महिला को महंगा पड़ गया। गुस्साए आरोपी युवक ने महिला को पानी में डुबोकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी युवक भागने लगा जिसे दबोच कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार सोरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर मलाक बेला गांव निवासिनी रामकली पुत्री विनोद कुमार मंगलवार को अपने खेत की सिंचाई करने के लिए पंपसेट से पानी लगाने गई थी। बताते है कि इसी बीच पुलिस से बचकर भाग रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने रामकली से रास्ता पूछा। रामकली ने जो रास्ता उसे बताया वो गलत था। रास्ता गलत बताने पर गुस्साए मोटरसाइकिल सवार युवक ने रामकली को जान से मारने की नियत से पानी में डुबो दिया। उधर पुलिस भी आरोपी युवक हर्ष धुरिया निवासी गोहरी शांतिपुरम को ढूंढते हुए मौके पर पहुंच आई। मौके पर जमा ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने हर्ष धूरिया को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। रामकली के जेठ के बेटे अमर सिंह ने सोरांव थाने में तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया।

Leave a Comment