पत्नी की मौत , पति अस्पताल में भर्ती*
लोकमित्र ब्यूरो
कड़ा । कड़ाधाम थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद में घरेलू कलह से आजिज दम्पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया।घटना में पत्नी की मौत हो गयी वहीं पति की हालत नाजुक बनी हुई है।सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए पति को अस्पताल में भर्ती कराया।
कड़ाधाम थाना क्षेत्र के जहँगीराबाद निवासी संतोष उर्फ गोलू पुत्र बाबूलाल अपनी पत्नी रीना के साथ गैर प्रांत में रहकर कामधंधा करता है।रविवार की देर रात वह अपने परिवार के साथ जहँगीराबाद आया हुआ था।बताते हैं की सोमवार की शाम दम्पति ने किसी बात से खिन्न होकर संदिग्ध दशा में जहरीला पदार्थ निगल लिया।जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी इस दौरान घर पर दम्पत्ति की मां रामपति मौजूद नही थी आसपास मौजूद पड़ोसियों को घटना कि जानकारी हुई तो आश्चर्य चकित हो गए और दम्पति की हालत को बिगड़ते हुए देखा तो वह सन्न रह गयी।पास पड़ोसी जब तक दम्पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते तब तक रीना ने दम तोड़ दिया वहीं संतोष को गंभीर दशा में अस्पताल में भर्ती कराया।घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो क्षेत्राधिकारी सिराथू केजी सिंह व थानाध्यक्ष कड़ा धाम अभिलाष तिवारी मौके पर जा पहुंचे।पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया वही संतोष की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।घटना के बाद दम्पति के पुत्र नंदन 5 वर्ष व ननका 3 वर्ष का रोरोकर बुरा हाल है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































