प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर दो दिन स्थिर रहने के बाद मंगलवार दोपहर से फिर बढ़ने लगा है। जिन क्षेत्राें में पानी कम हुआ था वहां अब बाढ़ जनित समस्याएं बढ़ गई है। बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम प्रयागराज व बाढ़ नियंत्रण विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोनकर 24 घंटे में कभी भी मदद मांगी जा सकती है। बाढ़ को देखते हुए कंट्रोल रूम का भी नंबर जारी किया गया है। 0532242706 पर फोनकर कोई भी नागरिक बाढ़ संबंधी समस्याओं से सबंधित शिकायत कर सकते हैं। नगर निगम प्रयागराज में 9450105231 पर भी फोनकर गंदगी और जलभराव संबंधित शिकायत कर सकते हैं। गंगा जमुना का पानी दो दिन स्थिर रहने के बाद मंगलवार को एक बार फिर बढ़ने लगा है। ऐसे में अब बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्राें में बनाई गई 83 स्वास्थ्य चौकियों पर उल्टी, दस्त और बुखार से संबंधित दवाइयों का इंतजाम किया गया है। इन चौकयों पर डॉक्टरों की चार टीमें लगातार भ्रमण करती रहेंगी। आपदा प्रबंधन प्रभारी डॉ. संजय बरनवाल ने बताया कि जिन 12 चौकियों पर बाढ़ का ज्यादा प्रभाव है वहां डॉक्टरों की टीम सक्रिय किया गया है। वहां दवाइयों का वितरण किया गया है।
मंगलवार अपरान्ह 4 बजे तक का जलस्तर
गंगा-फाफामऊ
82.10 मीटर 4 सेंटीमीटर चार घंटे में बढ़ रही हैं।
खतरे का निशान-84.73
छतनाग
81.39 8 सेंटीमीटर चार घंटे में बढ़ रही हैं।
यमुना
नैनी-81.99 -14 सेंटीमीटर चार घंटे में बढ़ रही हैं।
खतरे का निशान-84.73



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































