V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डीपीआरओ ने दो ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित

लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ ( प्रयागराज )। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा ने 23 अगस्त को धनूपुर ब्लाक में तैनात दो ग्राम पंचायत अधिकारी क्रमशः मोती लाल और संदीप पटेल को अनियमितता बरतने के कारण निलंबित कर दिया।बता दे कि बहरिया ब्लाक के गमरहटा ग्राम में रहते वक्त बीते दिनों मोती लाल ने बिना खाद्यान्न बंटे ही प्रधान और कोटेदार की सांठगांठ में शामिल होकर फर्जी प्रमाण पत्र दे दिया था।जिसकी जॉच के बाद गमरहटा  में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी मोती लाल जो इन दिनों धनूपुर ब्लाक में तैनात है को निलंबित कर हंडिया ब्लाक से सम्बद्ध कर दिया गया । कमोवेश ऐसे ही ग्राम पंचायत जगदीशपुर,धनूपुर में नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप पटेल को भी अनियमितता बरतने के जुर्म में निलंबित कर सैदाबाद ब्लाक से सम्बध्द कर दिया गया ।बताया गया कि संदीप पटेल द्वारा प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में लगे इंटरलॉकिंग निर्माण की मजदूरी एक ही खाते में धनराशि जमाकर गमन किया गया है।जबकि उक्त मामले में आठ लोगों के नाम  मास्टर रोल निकाला गया है।डीपीआरओ प्रयागराज ने दोनों मामले की जांच अपर जिला पंचायतराज अधिकारी को दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ ( प्रयागराज )। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा ने 23 अगस्त को धनूपुर ब्लाक में तैनात दो ग्राम पंचायत अधिकारी क्रमशः मोती लाल और संदीप पटेल को अनियमितता बरतने के कारण निलंबित कर दिया।बता दे कि बहरिया ब्लाक के गमरहटा ग्राम में रहते वक्त बीते दिनों मोती लाल ने बिना खाद्यान्न बंटे ही प्रधान और कोटेदार की सांठगांठ में शामिल होकर फर्जी प्रमाण पत्र दे दिया था।जिसकी जॉच के बाद गमरहटा  में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी मोती लाल जो इन दिनों धनूपुर ब्लाक में तैनात है को निलंबित कर हंडिया ब्लाक से सम्बद्ध कर दिया गया । कमोवेश ऐसे ही ग्राम पंचायत जगदीशपुर,धनूपुर में नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप पटेल को भी अनियमितता बरतने के जुर्म में निलंबित कर सैदाबाद ब्लाक से सम्बध्द कर दिया गया ।बताया गया कि संदीप पटेल द्वारा प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में लगे इंटरलॉकिंग निर्माण की मजदूरी एक ही खाते में धनराशि जमाकर गमन किया गया है।जबकि उक्त मामले में आठ लोगों के नाम  मास्टर रोल निकाला गया है।डीपीआरओ प्रयागराज ने दोनों मामले की जांच अपर जिला पंचायतराज अधिकारी को दी है।

Leave a Comment