V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अध्यापक का सोते हुए वीडियो वायरल

खंड शिक्षाधिकारी ने कहा जांच के होगी कार्यवाई
लोकमित्र ब्यूरो
कोरांव (प्रयागराज)। एक ओर जहां शासन सर्व शिक्षा अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने की कोशिश कर रहा है  वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। मंगलवार को बीआरसी कोरांव अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रवनियाँ के प्रभारी अध्यापक का जब सोते हुए वीडियो वायरल हुआ तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हर कोई परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की लापरवाही को लेकर विभाग को कोसता हुआ नजर आया। उक्त गांव के रहने वाले महेश पांडेय, रमेश तिवारी, भाई लाल कोल आदि ग्रामीणों की माने तो उक्त विद्यालय में प्रभारी अध्यापक के रूप में कार्यरत नियुक्ति के बाद से ही शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन में बहुत लापरवाही करते आ रहे है। महीने में महज दो चार दिन ही विद्यालय में आने वाले उक्त अध्यापक की रुचि शैक्षणिक दायित्वों से ज्यादा राजनीति में है। मंगलवार को विद्यालय अवधि में जब उक्त अध्यापक की सोते हुए वीडियो वायरल हुई तो उसे लेकर एक बार फिर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। विद्यालय में जहां छात्र कक्षाओं में उछल कूद कर रहे है तो वहीं उक्त अध्यापक रजिस्टर और रूमाल को अपना सिरहाना बनाकर सो रहा है। क्षेत्र में इस तरह के अध्यापकों की संख्या दर्जनों में है। मामले के बावत खंड शिक्षाधिकारी कोरांव मोहम्मद रिजवान का कहना है कि प्राप्त शिकायत की जांच कराई जा रही है। तदुपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
खंड शिक्षाधिकारी ने कहा जांच के होगी कार्यवाई
लोकमित्र ब्यूरो
कोरांव (प्रयागराज)। एक ओर जहां शासन सर्व शिक्षा अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने की कोशिश कर रहा है  वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। मंगलवार को बीआरसी कोरांव अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रवनियाँ के प्रभारी अध्यापक का जब सोते हुए वीडियो वायरल हुआ तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हर कोई परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की लापरवाही को लेकर विभाग को कोसता हुआ नजर आया। उक्त गांव के रहने वाले महेश पांडेय, रमेश तिवारी, भाई लाल कोल आदि ग्रामीणों की माने तो उक्त विद्यालय में प्रभारी अध्यापक के रूप में कार्यरत नियुक्ति के बाद से ही शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन में बहुत लापरवाही करते आ रहे है। महीने में महज दो चार दिन ही विद्यालय में आने वाले उक्त अध्यापक की रुचि शैक्षणिक दायित्वों से ज्यादा राजनीति में है। मंगलवार को विद्यालय अवधि में जब उक्त अध्यापक की सोते हुए वीडियो वायरल हुई तो उसे लेकर एक बार फिर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। विद्यालय में जहां छात्र कक्षाओं में उछल कूद कर रहे है तो वहीं उक्त अध्यापक रजिस्टर और रूमाल को अपना सिरहाना बनाकर सो रहा है। क्षेत्र में इस तरह के अध्यापकों की संख्या दर्जनों में है। मामले के बावत खंड शिक्षाधिकारी कोरांव मोहम्मद रिजवान का कहना है कि प्राप्त शिकायत की जांच कराई जा रही है। तदुपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment