प्रतापगढ़ । आज दिनांक 13/7/2022 को शहर के कम्पनी गार्डेन मे अटेवा प्रतापगढ़ द्वारा *प्रयागराज मण्डलीय महामंत्री डा.विनोद त्रिपाठी का सम्मान तथा महिला विंग द्वारा अटेवा रक्षाबंधन तथा संगठन की समीक्षा बैठक* का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सी.पी.राव तथा संचालन सुरेन्द्र विमल जिला संगठन मंत्री ने किया।
बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से की गयी। तथा जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा के पेंशन रक्षाबंधन गीत से की गयी। विनय प्रताप सिंह सहसंयोजक ने कहा कि अटेवा सब के सम्मान सब के हक के लिए लड रहा है।पवन मौर्य सहसंयोजक ने कहा कि पेंशन और निजीकरण दो मुद्दे को लेकर चल रहा अटेवा निश्चित ही एक दिन अपने उद्देश्य मे सफल होगा।
*जिलाध्यक्ष सी.पी.राव* ने कहा कि आज पूरे देश मे लाखों कर्मचारी आशा भरी निगाहों से देख रहे है।इस लिए सभी जिम्मेदार साथी बहुत बडी जिम्मेदारी निभाने को तैयार रहे।साथ ही पूरे जनपद मे सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिए समस्त पदाधिकारियों को बधाई।और कहा कि जनपद के सबसे वरिष्ठ साथी डा.विनोद त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष मा.विजय कुमार बंधुजी ने प्रयागराज का मण्डलीय महामंत्री घोषित करके प्रतापगढ़ का सम्मान बढाया है। महिला विंग की *जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा* ने कहा कि अटेवा पेंशन रक्षाबंधन इस संकल्प के साथ मनाया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधुजी के निर्देश पर समस्त पुरुष साथी पेंशन आंदोलन मे अथक परिश्रम कर रहे है।प्रतापगढ़ के सभी आज अपने भाइयों को रक्षाबंधन बांद कर पेंशन बहाली होने तक डटे रहने की सौगात मांगी। मै प्रतापगढ़ की बहनो की ओर से प्रत्येक पुरुष भाइयों के हर संघर्ष मे साथ देने का बचन देती हूं। प्रयागराज मण्डलीय महामंत्री डा.विनोद त्रिपाठी* जिनका प्रतापगढ़ मे प्रत्येक अटेवियंस द्वारा सम्मान किया गया।उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण की समाप्ति के इस महान व पवित्र आंदोलन के आप जिम्मेदार साथी हैं! वर्तमान में चल रहे जागरूकता/ सदस्यता /सहयोग अभियान में अपनी भूमिका के महत्व को समझें। पेंशन विहीन अपनी जिम्मेदारी निभाएं, क्योंकि जब लाखो लोगों की उम्मीदे अटेवा पर है तो उसको निभाने की जिम्मेदारी भी आप अटेवियंस पर हैं। बैठक कार्यक्रम मे समस्त पदाधिकारियों को महिला विंद द्वारा रक्षाबंधन बांध कर पेंशन संघर्ष का वचन मांगा।तथा डा.विनोद त्रिपाठी मण्डलीय महामंत्री प्रयागराज को सभी अटेवियंस ने सम्मानित किया।उसके बाद समीक्षा बैठक की शुरूआत की गयी। जिसमे *पेंशन जागरूकता सहयोग सदस्यता अभियान* की ब्लाक वार समीक्षा की गयी।और निर्णय हुआ कि निस्क्रिय ब्लाक का पुनर्गठन किया जाएगा।और 15 अगस्त के बाद से सभी ब्लाको मे जिला पदाधिकारी पहुंच कर समीक्षा बैठक करेगे। सी पी राव सर जिला संयोजक,पार्वती विश्वकर्मा मैम जिला संयोजिका ,पवन कुमार मौर्य जिला सह संयोजक,विनय प्रताप सिंह जिला सह संयोजक,अखिलेश कुमार जिला सांस्कृतिक सह प्रभारी,अरविंद कुमार बिंद गौरा ब्लॉक संयोजक, बाल्मीकि सरोज गौरा ब्लॉक कोषाध्यक्ष,अरशद अली गौरा ब्लॉक मीडिया प्रभारी, जय प्रताप यादव गौरा ब्लॉक महामंत्री,राम लाल गुप्ता मंगरौरा ब्लॉक संयोजक,प्रदीप कुमार शुक्ल बाबा बेलखर नाथ,महेश मणि सदर ब्लॉक, अंबिकेश कुमार पाण्डेय बाबा बेलखर नाथ, विजय शंकर गुप्ता मंगरौरा ब्लॉक, कृष्ण कुमार लक्ष्मणपुर ब्लॉक,सुरेंद्र कुमार विमल लालगंज ब्लॉक, सुरजीत कुमार जिला कोषाध्यक्ष, संजय कुमार यादव जिला मंत्री,शोभा विश्वकर्मा मान्धाता,रेखा मौर्या लक्ष्मणपुर, त्रिभुवन नाथ लालगंज, दिनेश कुमार सरोज जिला सांस्कृतिक प्रभारी



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































