V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कालाकांकर में निकली तिरंगा यात्रा

गंगा के तट पर हाथोंसे तिरंगा लेकर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम कालाकांकर रियासत की आजादी के जंग में रहा बड़ा योगदान.. राजकुमारी रत्ना
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर
आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए देश में आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले प्रतापगढ़ जनपद के कालाकांकर  में गंगा के तट पर एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पांच हजार से अधिक लोगो ने हाथो में तिरंगा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने में  अपना बढ़ चढ़ कर योगदान दिया। इस अवसर पर लोकसभा कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन कालाकांकर रियासत की राजकुमारी  पूर्व सांसद भाजपा नेता रत्ना सिंह ने किया। राजकुमारी ने कहा कि देश को आजाद कराने में उनका कालाकांकर रियासत परिवार ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अंग्रेजी हुकूमत से युद्ध करते हुए उनके पूर्वज राजा लाल प्रताप सिंह चांदा में अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन अंग्रेजों को अवध क्षेत्र में घुसने नही दिया। यहां के राजा अवधेश सिंह के नेतृत्व में गांधी जी ने कालाकांकर में अंग्रेजी वस्त्रों की होली जलाई थी। आजादी के   अमृत महोत्सव के माध्यम से आज हमे अपने पुरखों की देश के प्रति कुर्बानी की कहानी याद आ गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुंवर मनीष सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिरकत करने वालों में प्रमुख रूप से सिंधुजा मिश्रा सेनानी, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, कालाकांकर  रियासत के मैनेजर डॉक्टर घनश्याम यादव, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
गंगा के तट पर हाथोंसे तिरंगा लेकर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम कालाकांकर रियासत की आजादी के जंग में रहा बड़ा योगदान.. राजकुमारी रत्ना
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर
आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए देश में आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले प्रतापगढ़ जनपद के कालाकांकर  में गंगा के तट पर एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पांच हजार से अधिक लोगो ने हाथो में तिरंगा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने में  अपना बढ़ चढ़ कर योगदान दिया। इस अवसर पर लोकसभा कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन कालाकांकर रियासत की राजकुमारी  पूर्व सांसद भाजपा नेता रत्ना सिंह ने किया। राजकुमारी ने कहा कि देश को आजाद कराने में उनका कालाकांकर रियासत परिवार ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अंग्रेजी हुकूमत से युद्ध करते हुए उनके पूर्वज राजा लाल प्रताप सिंह चांदा में अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन अंग्रेजों को अवध क्षेत्र में घुसने नही दिया। यहां के राजा अवधेश सिंह के नेतृत्व में गांधी जी ने कालाकांकर में अंग्रेजी वस्त्रों की होली जलाई थी। आजादी के   अमृत महोत्सव के माध्यम से आज हमे अपने पुरखों की देश के प्रति कुर्बानी की कहानी याद आ गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुंवर मनीष सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिरकत करने वालों में प्रमुख रूप से सिंधुजा मिश्रा सेनानी, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, कालाकांकर  रियासत के मैनेजर डॉक्टर घनश्याम यादव, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे

Leave a Comment