लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। स्थानीय थाने में समाधान दिवस का आयोजन थानाध्यक्ष अमित कुमार राय की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें दर्जन भर शिकायती प्रार्थना पत्रों में पांच का निस्तारण किया गया। शेष अन्य सात प्रार्थना पत्रों को लेखपाल व पुलिस की संयुक्त टीम को निस्तारण हेतु दिया गया। अधिकांश जमीनी विवाद के मामले थे। जिनको मौके पर जाकर निस्तारण करने की हिदायत दी गई। मौके पर उप निरीक्षक जय सिंह नारायण यादव, माजिद खां, काशीनाथ, सुभाष गौतम आदि समस्त उपनिरीक्षक मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































