लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज। शनिवार को प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने सपा नेता और कुख्यात गौ तस्कर मो. मुजफ्फर की खुल्दाबाद स्थित पांच करोड़ की बेनामी संपत्ति मुनादी कराकर कुर्क कर ली। इस दौरान पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत अवैध सम्पति को कुर्क करते हुए मकान में नोटिस चस्पा किया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मद मुजफ्फर के खिलाफ गैंगस्टर के तहत गो तस्करी का मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ प्रयागराज के अलावा फतेहपुर, कानपुर, वाराणसी, चंदौली और बिहार में भी गो तस्करी की रिपोर्ट दर्ज है। मो. मुजफ्फर की पहले भी करोड़ों की अवैध संपत्तियों को प्रशासन कुर्क कर चुका है। बताते चलें मो. मुजफ्फर ने जेल में रहते हुए समाजवादी पार्टी के टिकट से ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीता था। अपराध के जरिए उसने कई अवैध संपत्तियां अर्जित की हैं। एसपी सिटी ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति पर किसी भी तरीके की कोई खरीद-फरोख्त या निर्माण नहीं हो सकता है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































