V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तीन लाख और बुलेट न मिलने दिया तलाक

गोपालापुर की युवती का प्रतापगढ़ के मान्धाता में हुआ है विवाह, रिपोर्ट दर्ज
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा(प्रयागराज)। दहेज़ में तीन लाख रुपये और बुलेट न मिलने पर पत्नी को पति ने तीन तलाक कहा। पुलिस ने पति सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालापुर निवासी तौफीक अहमद पुत्र गयासुद्दीन ने अपनी पुत्री नाजिया बानों की शादी कुछ वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ के मान्धाता के ग्राम ढेमा तरौल निवासी मोहम्मद सलीम के साथ किया था। आरोप है कि आए दिन ससुराली नाजिया से तीन लाख और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे । मांग न पूरी होने पर एक सप्ताह पूर्व नाजिया को ससुरालियों ने मार पीट कर भगा दिए और पति ने तीन तलाक कहा। नाजिया मयके आ कर आपबीती सुनाई। पिता तौफीक अहमद ने मऊआइमा थाने में नाजिया के पति सलीम, ससुर बहालउद्दीन, सास नजमा, देवर दाऊद, जेठानी फरहीन और सबीना के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न एवं तीन तलाक की धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
गोपालापुर की युवती का प्रतापगढ़ के मान्धाता में हुआ है विवाह, रिपोर्ट दर्ज
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा(प्रयागराज)। दहेज़ में तीन लाख रुपये और बुलेट न मिलने पर पत्नी को पति ने तीन तलाक कहा। पुलिस ने पति सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालापुर निवासी तौफीक अहमद पुत्र गयासुद्दीन ने अपनी पुत्री नाजिया बानों की शादी कुछ वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ के मान्धाता के ग्राम ढेमा तरौल निवासी मोहम्मद सलीम के साथ किया था। आरोप है कि आए दिन ससुराली नाजिया से तीन लाख और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे । मांग न पूरी होने पर एक सप्ताह पूर्व नाजिया को ससुरालियों ने मार पीट कर भगा दिए और पति ने तीन तलाक कहा। नाजिया मयके आ कर आपबीती सुनाई। पिता तौफीक अहमद ने मऊआइमा थाने में नाजिया के पति सलीम, ससुर बहालउद्दीन, सास नजमा, देवर दाऊद, जेठानी फरहीन और सबीना के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न एवं तीन तलाक की धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Leave a Comment