लोकमित्र ब्यूरो
मिश्रा बांध, प्रयागराज। पूरा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर झूम रहा है।आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना जागृत हो गई है। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर देश भर में मनाया जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत गोठी में हर घर तिरंगा लगाने के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के अभियान को आगे बढ़ाते हुए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम प्रधान राजनाथ पांडे द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को प्रोत्साहित किया गया और हर घर में लोगों को तिरंगा दिया। साथ ही हर घर में तिरंगा लगा कर आम लोगों को देश के अमर वीर शहीदों के सम्मान में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने तिरंगा लेकर निकले तो पूरा गांव देश भक्ति के लिए झूम उठा यात्रा में गांव की आशा आशा शर्मा व वंदना पांडे, सहायिका मंजू मिश्रा , प्राथमिक विद्यालय के टीचर, गांव के सफाई कर्मी धीरज व अवनीस पाण्डे गांव के आदि लोग सामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































