लोकमित्र ब्यूरो
मिश्रा बांध, प्रयागराज। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर देश भर में मनाया जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को विद्यालय संस्कृति सृजन अकादमी सांडवा खुर्द रीवा रोड प्रयागराज में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्यालय प्रांगण से ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतरगत बच्चों के द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर एक प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी की अगुवाही विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता सिंघल ने किया। उन्होंने देशवासियों व गांव वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी उन्होंने कहा कि बच्चे देश की धरोहर हैं। ऐसे में यदि बच्चे के मन में देशभक्ति की भावना भरी जाए तो वह कल को देश की मजबूती में अहम भूमिका निभा सकते हैं। तिरंगा यात्रा में श्रीमती गरिमा गुप्ता, शुभ्रा त्रिपाठी, प्राची , अलंकृता सिंह, प्रभंजन त्रिपाठी, अखंड प्रताप सिंह, हिमांशु भट्ट, अर्चना सिंह, अर्चना भारतीय, सौम्या जायसवाल, औरनिका जायसवाल, श्रीमती पारुल गुप्ता, आशी सिंह, रजनी निषाद, अंशु मिश्रा, कल्पना तिवारी, सुशीला तिवारी और अमित मिश्रा आदि लोग सामिल थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































