रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
सुलतानपुर । आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर विद्यालय की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अगुवाई करते हुए आगे की ओर रवाना किया । नगर के रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को तिरंगा यात्रा छात्राओं ने निकाली । तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकलकर डाकखाना चौराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से रामनरेश त्रिपाठी सभागार, दीवानी चौराहा होते हुए आगे की ओर निकाला। इसके बाद गोलाघाट चौराहा होते हुए बस अड्डा ,जिला अस्पताल गेट के सामने से चौक , शाहगंज चौराहा के रास्ते विद्यालय पर आकर समाप्त हुआ । यात्रा मे सबसे आगे वीर छात्राएं चल रही थी। ठीक इनके पीछे घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई के रूप मे साक्षी रावत चल रही थी। इनके पीछे घोष के साथ छात्राएं कदमताल मिलाते हुए भारत माता की जय , घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा जय घोष के साथ आगे बढ़ रही थी । इस मौके पर सहयोग के रूप में विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा सिंह के साथ आचार्य मंजुला गुप्ता, रोली श्रीवास्तव ,कीर्ति सिंह, गीता सिंह ,रंजना मिश्रा ,चित्रा मिश्रा, मीना द्विवेदी, रजनी शुक्ला, नरेंद्र चौहान कंचन सिंह , सुप्रिया उपाध्याय ,नमिता अग्रहरि, पूजा सिंह, दयाशंकर गुप्ता, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































