लालगंज, प्रतापगढ़। आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के तहत अमृत महोत्सव को लेकर शनिवार को लालगंज नगर पंचायत की कार्यदायी संस्था द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में प्रतिनिधि सन्तोष द्विवेदी के उत्साह जनक प्रबंधन में निकली तिरंगा यात्रा ने नगर भर में राष्ट्रीयता का जयघोष किया। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के सभासदों, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वच्छताकर्मियों, शिक्षकों, महिलाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं तथा नगरवासियों का उत्साहजनक भागीदारी तिरंगा यात्रा की ऐतिहासिकता रचती नजर आयी। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने भी रोडवेज बस स्टेशन के समीप तिरंगा यात्रा पहुंचने पर उसमें शामिल होकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा भारत माता के जयघोष, वंदेमातरम, जय हिंद, जय स्वाधीनता के नारों से गूँजती हुई नगर पंचायत कार्यालय से नेशनल हाइवे लालगंज-प्रतापगढ़ पर मॉडल प्राथमिक विद्यालय, इंदिरा चौक, दीवानी मोड़, सीएचसी गेट, रोड वेज बस अड्डा, संगम चौराहा पहुँची। तिरंगा यात्रा संगम चौराहे से कालाकांकर रोड होते हुए नगर पंचायत कार्यालय वापस लौटी। यहाँ अध्यक्ष अनीता द्विवेदी की ओर से छात्र-छात्राओं का मुँह मीठा कराया गया। तिरंगा यात्रा का नगर भर में लोगों में जमकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर के राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज, एचएन बहुगुणा पीजी कालेज, पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल, पुनीत इण्टर कालेज, मॉडल प्राथमिक विद्यालय, के छात्र छात्राओं के चेहरे पर तिरंगा यात्रा में भारी चमक दिखी। इस मौके पर प्राचार्य डा. शैलेन्द्र मिश्र, प्राचार्य सुनील कुमार शुक्ल, प्रधानाचार्य वैद्यनाथ तिवारी, समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र, अवर अभियंता सुभाषचंद्र शर्मा, छोटे लाल सरोज, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, उदयशंकर दुबे, पप्पू तिवारी, संजय सिंह, रमेशचंद्र कौशल, मो. मोकीम, सोनू शुक्ला, रावेन्द्र मिश्र, रोहित मिश्र, रिंकू मिश्र, विनोद सिंह, मुन्ना शुक्ला, बब्लू तिवारी, विकास तिवारी, अनिकेश आदि रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

अमृत महोत्सव को लेकर लालगंज नगर पंचायत ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, जोश में दिखा नगर
लालगंज, प्रतापगढ़। आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के तहत अमृत महोत्सव को लेकर शनिवार को लालगंज नगर पंचायत की कार्यदायी संस्था द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में प्रतिनिधि सन्तोष द्विवेदी के उत्साह जनक प्रबंधन में निकली तिरंगा यात्रा ने नगर भर में राष्ट्रीयता का जयघोष किया। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के सभासदों, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वच्छताकर्मियों, शिक्षकों, महिलाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं तथा नगरवासियों का उत्साहजनक भागीदारी तिरंगा यात्रा की ऐतिहासिकता रचती नजर आयी। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने भी रोडवेज बस स्टेशन के समीप तिरंगा यात्रा पहुंचने पर उसमें शामिल होकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा भारत माता के जयघोष, वंदेमातरम, जय हिंद, जय स्वाधीनता के नारों से गूँजती हुई नगर पंचायत कार्यालय से नेशनल हाइवे लालगंज-प्रतापगढ़ पर मॉडल प्राथमिक विद्यालय, इंदिरा चौक, दीवानी मोड़, सीएचसी गेट, रोड वेज बस अड्डा, संगम चौराहा पहुँची। तिरंगा यात्रा संगम चौराहे से कालाकांकर रोड होते हुए नगर पंचायत कार्यालय वापस लौटी। यहाँ अध्यक्ष अनीता द्विवेदी की ओर से छात्र-छात्राओं का मुँह मीठा कराया गया। तिरंगा यात्रा का नगर भर में लोगों में जमकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर के राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज, एचएन बहुगुणा पीजी कालेज, पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल, पुनीत इण्टर कालेज, मॉडल प्राथमिक विद्यालय, के छात्र छात्राओं के चेहरे पर तिरंगा यात्रा में भारी चमक दिखी। इस मौके पर प्राचार्य डा. शैलेन्द्र मिश्र, प्राचार्य सुनील कुमार शुक्ल, प्रधानाचार्य वैद्यनाथ तिवारी, समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र, अवर अभियंता सुभाषचंद्र शर्मा, छोटे लाल सरोज, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, उदयशंकर दुबे, पप्पू तिवारी, संजय सिंह, रमेशचंद्र कौशल, मो. मोकीम, सोनू शुक्ला, रावेन्द्र मिश्र, रोहित मिश्र, रिंकू मिश्र, विनोद सिंह, मुन्ना शुक्ला, बब्लू तिवारी, विकास तिवारी, अनिकेश आदि रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें