V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुस्तकालय दिवस के रूप में मनी रंगनाथन की 130वीं जयंती

लोकमित्र ब्यूरो  
झूंसी ( प्रयागराज)। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य रजनीश कुमार शुक्ल के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव को उत्सवधर्मिता के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में 13 अगस्त से 16 अगस्त तक आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अमृत महोत्सव आयोजन के क्रम में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर. रंगनाथन की 130वीं जयंती राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज के अकादमिक निदेशक प्रो. अखिलेश कुमार दुबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन में भारत को विश्व का श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का संकल्प है तथा देश को आत्मनिर्भर और सुराज के सपनों को पूरा करने के प्रति दृढ़संकल्प भी सम्मिलित है। यह वैश्विक शांति के लिए देश की प्रतिबद्धता का अमृत महोत्सव है। ऐसे में हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भागदारी सुनिश्चित करें’। इस अवसर पर केंद्र की सह-आचार्य डॉ. आशा मिश्रा, सहायक आचार्य डॉ. अख्तर आलम, डॉ. सत्यवीर, डॉ. अनूप कुमार ने भी प्रो. रंगनाथन पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही हर-घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज के हनुमान प्रसाद पोद्दार भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम से शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय केंद्र से डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. विजया सिंह, डॉ. अनुराधा पाण्डेय, श्री जोगदंड शिवाजी, डॉ. शिखा शुक्ल आदि मौजूद रहीं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो  
झूंसी ( प्रयागराज)। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य रजनीश कुमार शुक्ल के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव को उत्सवधर्मिता के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में 13 अगस्त से 16 अगस्त तक आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अमृत महोत्सव आयोजन के क्रम में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर. रंगनाथन की 130वीं जयंती राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज के अकादमिक निदेशक प्रो. अखिलेश कुमार दुबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन में भारत को विश्व का श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का संकल्प है तथा देश को आत्मनिर्भर और सुराज के सपनों को पूरा करने के प्रति दृढ़संकल्प भी सम्मिलित है। यह वैश्विक शांति के लिए देश की प्रतिबद्धता का अमृत महोत्सव है। ऐसे में हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भागदारी सुनिश्चित करें’। इस अवसर पर केंद्र की सह-आचार्य डॉ. आशा मिश्रा, सहायक आचार्य डॉ. अख्तर आलम, डॉ. सत्यवीर, डॉ. अनूप कुमार ने भी प्रो. रंगनाथन पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही हर-घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज के हनुमान प्रसाद पोद्दार भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम से शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय केंद्र से डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. विजया सिंह, डॉ. अनुराधा पाण्डेय, श्री जोगदंड शिवाजी, डॉ. शिखा शुक्ल आदि मौजूद रहीं।

Leave a Comment