पुलिस प्रशासन का सम्मान समारोह 6 को
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल एवं स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन के द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह 6 मार्च दिन शनिवार को सांय 3 बजे तुलसी सदन हादी हाल, में होगा। विगत दिनों जिले व श्याम बिहारी में हुए लूट के पर्दाफाश होने के कारण पुलिस प्रशासन का स्वागत एवं सम्मान समारोह किया जाना है। इसमें मुख्य अतिथि एडीजी प्रेम प्रकाश आईजी जोन प्रयागराज कृष्ण प्रताप सिंह, जिलाधिकारी डा. नितिन बंस, पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक अश्वनी सोनी, सुभाष सोनी होंगे। अन्य पदाधिकारी जो पुलिस प्रशासन के सहयोग में थे उनका भी सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल एवं स्वर्णकार सर्राफा एसो. के सहयोग से होगा। जिलाध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह छाबड़ा, सुभाष अग्रहरि एवं अश्वनी सोनी ने संयुक्त रूप में कहा है कि सभी जिले व नगर के व्यापारी समय से पहुंच कर अपना स्थान सुनिश्चित करे।