लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज) । झंूसी थाना क्षेत्र के अंदावा स्थित एक भवन में काम करते वक्त पैर फिसल जाने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते उसकी सांसे थम गई। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के जनपद दमोह के थाना सायमरी से जुड़े रततारा गांव निवासी हीरालाल 29 वर्ष पुत्र मिच्छू लाल अंदावा में रहकर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की सुबह 11 बजे वह निर्माणाधीन भवन के उपरी तल से नीचे उतरते समय पैर फिसल जाने से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वहां पर काम कर रहे लोगों ने आनन-फानन में उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































