लोकमित्र ब्यूरो
नारीबारी( प्रयागराज)। विकास खंड शंकरगढ़ के ग्राम सभा सोनवर्षा पहाड़ पर शिव जी का प्राचीन मंदिर है। क्षेत्र के लोगो की प्राचीन शिव मंदिर पर अटूट विश्वास की भावना है। तमाम क्षेत्र के लोग यहां आकर दर्शन कर अपनी मन्नतों को मांगते है। मन्नत पूरी हो जाने के बाद लोग यहां आकर अखंड रामायण कीर्तन रुद्राभिषेक कर भगवान शिव को मनाते है।
आज श्रावण मास के अंतिम सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष पटेल क द्वारा रुद्राभिषेक कर शिव जी की पूजा अर्चना के बाद भंडारे का सुभारंभ किया गया। भंडारे में महेंद्र शुक्ला , रत्नाकर सिंह , धर्मराज पाल , अतर सिंह कुशवाहा ,अंजनी लाल, अनुराधा शुक्ला, अशोक सिंह , सुनील श्रीवास्तव, छेदी लाल कोल, विजय बहादुर सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































