V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गम और गुस्से के बीच हुआ नीरजा मिश्रा का अंतिम संस्कार

 पुलिस के हाथ खाली लूट और रंजिश के बिंदु पर काम कर रही है
लोकमित्र ब्यूरो
सोरांव (प्रयागराज)। सोरांव के जुदपुर दादू में गत एक अगस्त की रात शिक्षक प्रेम प्रकाश मिश्रा व उनकी पत्नी नीरजा मिश्रा की निर्मम हत्या का प्रयास किया गया था। घटना में प्रेम प्रकाश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि नीरजा मिश्रा गंभीर रूप से घायल थी। घटना से परिजनों समेत ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था पुलिस ने किसी तरह प्रेम प्रकाश मिश्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज उसका अंतिम संस्कार कराया था। रविवार दोपहर नीरजा मिश्रा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया तो परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजनों ने कई मांगों को लेकर नीरजा मिश्रा का शव दरवाजे पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह सभी को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। सोमवार को गम और गुस्से के बीच नीरजा मिश्रा का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर किया गया। कुछ महीनों के अंतराल पर होने वाले डबल मर्डर अब लोगों के लिए दहशत बन चुका है। पिछले 2 साल में सोरांव क्षेत्र में करीब आधा दर्जन डबल मर्डर के केस हो चुके हैं जिनमें कुछ मामले का तो पुलिस ने खुलासा कर दिया लेकिन कुछ मामले के खुलासे पर जनप्रतिनिधियों व लोगो ने एतराज भी जताया था। हालांकि यह मामला लूट और रंजिश के बीच अटका हुआ है। पुलिस हत्या के कारणों के लिए नीरजा मिश्रा के बयान पर टिकी हुई थी। लेकिन शिक्षिका की पत्नी ने दम तोड़ा तो पुलिस भी मामले को लेकर नई तहकीकात में जुट गई है। हालांकि कौशांबी में डेरा डाले पुलिस को कुछ सफलता हाँथ लगी है लेकिन खुलासे से दूर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। सोरांव के जुड़ापुर दादू गांव में 1 अगस्त की रात शिक्षक प्रेम प्रकाश मिश्रा व उनकी पत्नी नीरजा मिश्रा को अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया था। रात में ही प्रेम प्रकाश मिश्रा की मौत हो गई थी। जबकि नीरजा मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो थी। अगली सुबह परिवार के लोगों ने घर के अंदर झांक कर देखा तो घटना देख पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेम प्रकाश मिश्रा के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था। जबकि घायल नीरजा मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि की घटनास्थल पर घटना के दौरान कुछ ऐसे मोबाइल एक्टिव थे जो कौशांबी जिले के प्रतीत हो रहे थे। पुलिस ने लूट व रंजिश के एंगल को जोड़ा तो कुछ हद तक मामला कौशांबी से जुड़ा हुआ पाया गया। फिलहाल पुलिस ने कौशांबी दो संदिग्ध को पकड़ा है जिनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व भी कौशाम्बी के कुछ लोगों ने प्रेम प्रकाश मिश्रा और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की थी। मामले की सूचना पर पुलिस को भी दी गई थी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment