V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बारिस के चलते तहसील समेत गली मोहल्लो में जलभराव।

लालगंज, प्रतापगढ़। झमाझम बारिस से किसानी खेती व लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली।इसके इतर तहसील समेत दफ्तरों तथा गली मोहल्लों में  जलभराव हो जाने से मुसीबत भी खड़ी हो गई।नेशनल हाई  वे से सतह नीचे हाेने के  कारण तहसील   तथा कोतवाली परिसर में जल जमाव हो उठा। कोतवाली में फरियादी हलाकान दिखे।नगर में सीओ कार्यालय के ठीक सामने मॉडल प्राथमिक विद्यालय में भी बारिस का पानी भर आया। लालगंज घुईसरनाथ रोड पर जगह जगह छोटी नहर सीमा तक सड़क पर जल जमाव हो उठा। इससे पैदल कॉवड़ लेकर बाबा धाम जाने वाले श्रद्वालु परेशान दि खे। नगरीय क्षेत्र के कई मोहल्लों में लोगों के घर पानी घुस गया। मनीपुर रोड, नेताजी पुरम,  कहारन का पुरवा , रोडवेज डिपो ऐरिया, तहसील आफीसर्स कालोनी के पीछे सुंदर बस्ती में जल जमाव होने से  लोगों को परेशानी में देखा गया। माहभर से ज्यादा हो रहे हैं नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी की अभी तक तैनाती नहीं हो सकी है। इससे  चोंक हुई नालियों की साफ सफाई  नहीं हो पा रही है। हालांकि बारिस  ठहरने पर चेयर पर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी नप कर्मियों व कार्यदाई  संस्था के ठेकेदारों के साथ  जल निकासी के त्वरित प्रबंघों को लेकर मशक्कत में जुटे दिखे।रविवार होने के नाते एसडीएम, तहसीलदार की भी मौजूदगी नहीं दिस्वी। अफसरों के फोन भी जरूरतमंदों ने घनघनाये पर परिणाम ढ़ाक के तीन पात ..

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज, प्रतापगढ़। झमाझम बारिस से किसानी खेती व लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली।इसके इतर तहसील समेत दफ्तरों तथा गली मोहल्लों में  जलभराव हो जाने से मुसीबत भी खड़ी हो गई।नेशनल हाई  वे से सतह नीचे हाेने के  कारण तहसील   तथा कोतवाली परिसर में जल जमाव हो उठा। कोतवाली में फरियादी हलाकान दिखे।नगर में सीओ कार्यालय के ठीक सामने मॉडल प्राथमिक विद्यालय में भी बारिस का पानी भर आया। लालगंज घुईसरनाथ रोड पर जगह जगह छोटी नहर सीमा तक सड़क पर जल जमाव हो उठा। इससे पैदल कॉवड़ लेकर बाबा धाम जाने वाले श्रद्वालु परेशान दि खे। नगरीय क्षेत्र के कई मोहल्लों में लोगों के घर पानी घुस गया। मनीपुर रोड, नेताजी पुरम,  कहारन का पुरवा , रोडवेज डिपो ऐरिया, तहसील आफीसर्स कालोनी के पीछे सुंदर बस्ती में जल जमाव होने से  लोगों को परेशानी में देखा गया। माहभर से ज्यादा हो रहे हैं नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी की अभी तक तैनाती नहीं हो सकी है। इससे  चोंक हुई नालियों की साफ सफाई  नहीं हो पा रही है। हालांकि बारिस  ठहरने पर चेयर पर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी नप कर्मियों व कार्यदाई  संस्था के ठेकेदारों के साथ  जल निकासी के त्वरित प्रबंघों को लेकर मशक्कत में जुटे दिखे।रविवार होने के नाते एसडीएम, तहसीलदार की भी मौजूदगी नहीं दिस्वी। अफसरों के फोन भी जरूरतमंदों ने घनघनाये पर परिणाम ढ़ाक के तीन पात ..

Leave a Comment