V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कोरोना के बूस्टर डोज की शुरुआत

प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन
सीएचसी अधीक्षक ने दी बूस्टर डोज की जानकारी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। जिला स्वास्थ्य समिति प्रयागराज के बैनर तले कोरोना के बूस्टर डोज के लिए सीएचसी मेजा में एक दिवसीय कैम्प आयोजित किया गया।प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र ने कैम्प का फीता काटकर उद्घाटन किया और बूस्टर डोज लगवाकर जन मानस को संदेश दिया। कहा, देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसमें सब स्वस्थ रहें और अपनी जिमेदारी निभाएं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को  बूस्टर डोज देने के लिए रविवार को मुफ्त प्रिकाशन डोज का अभियान शुरू किया गया।  कोविड सुरक्षा के मद्देनजर मुफ्त प्रिकाशन डोज अभियान का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने किया।सीएचसी मेजा के अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश ने कहा समय पूर्व सावधानी से ही महामारी से बचा जा सकता है।  इस दौरान श्री मिश्र ने अपने समर्थकों के साथ बूस्टर डोज का टीका लगवा कर लोगों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के लिए भीड़ जुटना स्वाभाविक है।इस स्थिति में कोरोना जैसी घातक विमारी के फैलने की संभावना बढ़ जाती है।इससे बचें जैसे अपने दायित्व का निर्वहन कर सकें। अधीक्षक ओमप्रकाश ने उपस्थित लोगों को बूस्टर डोज के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि दह माह पूर्व कोविड टीके की दो डोज लगवा चुके सभी लोग प्रीकाशन डोज जरूर लगवा लें। 18-59 आयु वर्ग में एहतियाती डोज की नि:शुल्क सुविधा 30 सितंबर तक के लिए ही है ।बुजुर्गों को पहले से ही यह सुविधा निःशुल्क दी जा रही है। अधीक्षक ने बताया कि रविवार को लगभग एक हजार टीकाकरण हुआ। उन्होंने क्षेत्र के सभी युवाओं से मुफ्त प्रकाशन डोज लगवाने की अपील की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन
सीएचसी अधीक्षक ने दी बूस्टर डोज की जानकारी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। जिला स्वास्थ्य समिति प्रयागराज के बैनर तले कोरोना के बूस्टर डोज के लिए सीएचसी मेजा में एक दिवसीय कैम्प आयोजित किया गया।प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र ने कैम्प का फीता काटकर उद्घाटन किया और बूस्टर डोज लगवाकर जन मानस को संदेश दिया। कहा, देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसमें सब स्वस्थ रहें और अपनी जिमेदारी निभाएं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को  बूस्टर डोज देने के लिए रविवार को मुफ्त प्रिकाशन डोज का अभियान शुरू किया गया।  कोविड सुरक्षा के मद्देनजर मुफ्त प्रिकाशन डोज अभियान का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने किया।सीएचसी मेजा के अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश ने कहा समय पूर्व सावधानी से ही महामारी से बचा जा सकता है।  इस दौरान श्री मिश्र ने अपने समर्थकों के साथ बूस्टर डोज का टीका लगवा कर लोगों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के लिए भीड़ जुटना स्वाभाविक है।इस स्थिति में कोरोना जैसी घातक विमारी के फैलने की संभावना बढ़ जाती है।इससे बचें जैसे अपने दायित्व का निर्वहन कर सकें। अधीक्षक ओमप्रकाश ने उपस्थित लोगों को बूस्टर डोज के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि दह माह पूर्व कोविड टीके की दो डोज लगवा चुके सभी लोग प्रीकाशन डोज जरूर लगवा लें। 18-59 आयु वर्ग में एहतियाती डोज की नि:शुल्क सुविधा 30 सितंबर तक के लिए ही है ।बुजुर्गों को पहले से ही यह सुविधा निःशुल्क दी जा रही है। अधीक्षक ने बताया कि रविवार को लगभग एक हजार टीकाकरण हुआ। उन्होंने क्षेत्र के सभी युवाओं से मुफ्त प्रकाशन डोज लगवाने की अपील की है।

Leave a Comment