लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। फूलपुर थाना अंतर्गत करुआडीह गांव में ताजिया के रास्ते को लेकर उपजे विवाद में पहुंची पुलिस की सूझ-बूझ से बड़ा विवाद होने से टल गया। शांति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस पैनी नजर गड़ाये हुए है। बताया जाता है कि उक्त गांव के अन्य वर्ग द्वारा कथित रूप से ताजिया के कदीमी मार्ग पर अवरोध उत्पन्न किया गया। खबर जंगल में आग की तरह फैली तो फूलपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय आनन-फानन मौके पर पहुंचे। ताजिया कमेटी के लोग इसे कदीमी मार्ग बताते हुए इसी रास्ते से जाने की जिद पर अड़े रहे। अन्ततः पुलिस ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए रास्ते में बने अवरोध को हटवाते हुए दोनो वर्ग के लोगों को शांति ब्यवस्था बनाये रखने की हिदायत दी। जिससे एक बड़ा विवाद होने से बच गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































