लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकंदरा स्थित गांजी मियां के रौजे पर रविवार को निशान यात्रा में शामिल होने आये अधेड़ की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक सोरांव थाना क्षेत्र के हाजीगंज गांव निवासी भुल्लन भारतीया (50) पुत्र बुद्धू भारतीया अपनी बेटी की ससुराल नासिरपुर दहियावां से आये निशान यात्रा में शामिल होने के लिए रविवार को सिकंदरा स्थित गांजी मियां के रौजे पर आया हुआ था। दोपहर दो बजे के करीब निशान चढ़ाने और प्रसाद वितरण के बाद वह ट्रैक्टर ट्राली के बीच में बैठकर घर लौट रहा था। सिकंदरा बाजार के शिवम मशीनरी स्टोर के सामने पहुंचा ही था कि अचानक ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगा दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली के बीच में बैठा भुल्लन भारतीया गिरकर पहिया के नीचे चला गया। पहिया के नीचे चले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भूल्लन की मौत होने पर ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे सभी लोग कूदकर भागने लगे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पाकर सिकंदरा चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक को सीएचसी मैलहा ले आये जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के लड़के अनिल कुमार की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए स्वरूपरानी अस्पताल भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































