पुलिस ने युवक को एसआरएन जबकि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र में दिन भर हो रही बारिश के बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत मे रोपाई कर रही एक महिला की मौत हो गयी।दूसरी घटना में एक युवक गम्भीर रूप से झुलस गया है।उपचार के लिए उसे शहर रेफर किया गया है। माण्डा थाना क्षेत्र के बबुरा ढ़ीलिया में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौके पर ही हुई मौत हो गयी। सन्नो देवी पत्नी मुकेश कुमार बिन्द (25) दोपहर करीब दो बजे के आस पास अपने खेत मे धान की रोपाई कर रही थी ,तभी तेज बारिश और गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी और सन्नो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ मे रहे पति मुकेश कुमार और सोनू बेहोश हो गए। कुछ देर बाद मुकेश कुमार और सोनू को होश आया तो वह चीखने लगे। गांव के लोगो की भीड़ जमा हो गयी। महिला को घर लेकर आए और पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के समोगरा गांव का प्यारेलाल उर्फ राजू प्रजापति (35) नामक युवक दोपहर में आकाशीय बिजली से झुलस गया।परिजन उसे सीएचसी रामनगर ले आए।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहर रेफर कर दिया है।उसकी हालत नाजुक बताई गई है। यह घटना भी धान की वेहन उखाड़ते वक्त हुई है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































